पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

यह प्रेम सदा भरपूर रहे, हनुमान तुम्हारे चरणो में: भजन (Yeh Prem Sada Bharpur Rahe Hanuman Tumhare Charno Mein)


यह प्रेम सदा भरपूर रहे, हनुमान तुम्हारे चरणो में: भजन
यह प्रेम सदा भरपूर रहे,
हनुमान तुम्हारे चरणो में,
यह अर्ज मेरी मंजूर रहे,
हनुमान तुम्हारे चरणो में ॥
निज जीवन की यह डोर तुम्हे,
सौंपी है दया कर इसको धरो,
उद्धार करो ये दास पड़ा,
हनुमान तुम्हारे चरणों में,
यह प्रेम सदा भरपुर रहे,
हनुमान तुम्हारे चरणो में ॥

संसार में देखा सार नहीं,
तब ही चरणों की शरण गहि,
भवबंध कटे यह विनती है,
हनुमान तुम्हारे चरणों मै
हनुमान तुम्हारे चरणों में,
यह प्रेम सदा भरपुर रहे,
हनुमान तुम्हारे चरणो में ॥

आँखों में तुम्हारा रूप रमे,
मन ध्यान तुम्हारे में मगन रहे,
धन अर्पित निज सब कर्म करे,
हनुमान तुम्हारे चरणों में,
यह प्रेम सदा भरपुर रहे,
हनुमान तुम्हारे चरणो में ॥

वह शब्द मेरे मुख से निकले,
मेरे नाथ जिन्हे सुनकर पिघले,
‘देवेंद्र’ ‘राघवेंद्र’ के भाव ऐसे रहे,
हनुमान तुम्हारे चरणों में,
यह प्रेम सदा भरपुर रहे,
हनुमान तुम्हारे चरणो में ॥

यह प्रेम सदा भरपूर रहे,
हनुमान तुम्हारे चरणो में,
यह अर्ज मेरी मंजूर रहे,
हनुमान तुम्हारे चरणो में ॥

Yeh Prem Sada Bharpur Rahe Hanuman Tumhare Charno Mein in English

Yah Prem Sada Bharpur Rahe, Hanuman Tumhare Charano Main, Yah Arj Meri Manjur Rahe, Hanuman Tumhare Charano Main ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP