मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ भेल टाउनशिप द्वारा संचालित। |
| ◉ DND फ्लाइओवर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित। |
नोयडा सेक्टर-17 के भेल टाउनशिप में स्थित शांत, स्वच्छ, हरियाली से युक्त एवं मनोरम श्री सनातन धर्म मंदिर सनातन प्रेमियों को समर्पित है। मुख्य मंदिर के अलावा शिवालय, हनुमान मंदिर, नवग्रह धाम एवं शीतला मंदिर के भी दर्शन किए जासकते हैं।
भक्तों को मंदिर के मुख्य प्रांगण में पंडित जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। देवी-देवताओं के अतिरिक्त भक्त वट, पीपल एवं तुलसी माता की पूजा का लाभ ले सकते हैं।
मंदिर के आस-पास टहलने के लिए सुव्यवस्थित पार्क की सुविधा है। मंदिर का उत्तम रख-रखाब एवं मनोरम बनाए रखने का श्रेय पूर्णतया मंदिर के प्रबंधकों को जाता है।
DND फ्लाइओवर की भाग-दौड़ के बीच भीड़भाड़ से एकदम दूर यह सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन से पैदल आने योग्य दूर है। साथ ही साथ रजनीगंधा अंडरपास से तो यह मंदिर 100 मीटर की ही दूरी पर स्थित है।

A series of temple shikhar, visible from sector 16 metro station, which attracts people towards temple.

BHEL society facilitate additional advantage of guard security and environmental hygiene for these temple.

When people move on through DND flyway towards Delhi, at the beginning left side of road series of temple.

Most of the visitor think, temples are not accessible outside of BHEL society, but opposite to this theory, Temple is open for all human beings.

Shikhar with Greenery
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।