Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

अनादि देवी अम्बिके तुम्हे सतत प्रणाम है - भजन (Anadi Devi Ambike Tumhen Satat Pranam Hai)


अनादि देवी अम्बिके तुम्हे सतत प्रणाम है - भजन
अनादि देवी अम्बिके तुम्हे सतत प्रणाम है
अनादि देवी अम्बिके तुम्हे सतत प्रणाम है
तुम्ही समस्त सृष्टि की अनादि आदि मूल हो
अनंत हो अजेय हो अछोर हो अकूल हो
तुम्ही पुरुषमयी प्रकृति तुम्ही में सृष्टि लीन है
ममत्व मातृशक्ति में सभी नियम अधीन है
कभी स्वरूप रौद्र है कभी ललित ललाम है

अनादि देवी अम्बिके तुम्हे सतत प्रणाम है
अनादि देवी अम्बिके तुम्हे सतत प्रणाम है

अनंत कोख से तेरी सृजन अनंत हो रहा
तुम्हीं में आदि हो रहा तुम्ही में अंत हो रहा
अलख निरंजना तुम्ही, तुम्ही अदृश्य सर्जना
पुरुष अनादि में बसी, तुम्ही अनंत प्रेरणा
कृपावृतांत का तेरा, कहीं नहीं विराम है।
अनादि देवी अम्बिके तुम्हे सतत प्रणाम है

अनादि देवी अम्बिके तुम्हे सतत प्रणाम है
अनादि देवी अम्बिके तुम्हे सतत प्रणाम है

स्वर- मालिनी अवस्थी
धुन- स्वर्गीय उस्ताद राहत अली खां
रचना - देव नारायण सिंह राकेश
संगीत संयोजन -सचिन कुमार
मिक्सिंग- सागर

Anadi Devi Ambike Tumhen Satat Pranam Hai in English

Anadi Devi Ambike Tumhe Satat Pranaam Hai, Anadi Devi Ambike Tumhe Satat Pranaam Hai, Tumhee Samast Srshti Kee Anaadi Aadi Mool Ho...
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanMaa Durga BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में - भजन

मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरनन में। किशोरी तेरे चरनन में, श्री राधे तेरे चरनन में॥

करके इशारो बुलाए गई रे - श्री राधा भजन

इंद्रेश जी का प्रिय भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, इसके बोल हैं. . करके इशारो बुलाए गई रे, बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी,

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

बसाले मन मंदिर में राम: भजन

बसाले मन मंदिर में राम, बनेंगे बिगड़े तेरे काम, बसालें मन मंदिर में राम, बसालें मन मंदिर में राम ॥

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना: भजन

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, ये दुनिया दीवानी, दो दिन की कहानी, पल दो पल का है जीना, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना ॥

मेरी फरियाद सुन भोले - भजन

मेरी फरियाद सुन भोले, तेरे दर आया दीवाना, मन की मुरादें पूरी कर, सिवा तेरे ना कोई ठिकाना, मेरी फरियाद सुन भोलें, तेरे दर आया दीवाना ॥

सबके दिल में, श्याम की तस्वीर है - भजन

सबके दिल में, श्याम की तस्वीर है, कोई धन्ना सेठ, कोई फकीर है, दर पे आता वहीं, जिसकी तकदीर है,

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP