Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

भोला शंकर बने मदारी - भजन (Bhola Shankar Bane Madari)


भोला शंकर बने मदारी - भजन
भोला शंकर बने मदारी,
डमरू दशरथ द्वार बजायो,
एक हाथ त्रिशूल और डमरू,
एक हाथ बजरंगी लीन्हे,
आप ही नाचे आप नचावे,
नाच नाच कर ये ही गावे,
जय जय अवध बिहारी,
भोला शंकर बनें मदारी,
डमरू दशरथ द्वार बजायो ॥
राम लखन की जोड़ी आयी,
भरत शत्रुघ्न पाछे आये,
ताली पिट मारे किलकारी,
जय जय महावीर बलकारी,
भोला शंकर बनें मदारी,
डमरू दशरथ द्वार बजायो ॥

नाच रहे बजरंगी प्यारे,
अपने प्रीतम राम दुवारे,
राम भजन में सुध बुध खोई,
दुःख हर्ता सुखकारी,
भोला शंकर बनें मदारी,
डमरू दशरथ द्वार बजायो ॥

दोऊ कर जोड़ बोले भोला जी,
ले मैया मेरा वानर थाक्यो,
युग युग जीवे लाल तुम्हारे,
ले अब चला मदारी,
भोला शंकर बनें मदारी,
डमरू दशरथ द्वार बजायो ॥

मैया मो को वानर दे दे,
जो मांगे ये बाबा दे दे,
नहीं तो जाऊ संग बाबा के,
या सो है पहचान हमारी,
भोला शंकर बनें मदारी,
डमरू दशरथ द्वार बजायो ॥

बालक रोते सुने राजा ने,
बोले बालक क्यों रोते हो,
रानियां बोले वानर माँगे,
कैसे मांग करू में पूरी,
राजा घर क्या वानर सोहे,
राजा जी ये हे मज़बूरी,
राजा बोले वानर दे दो,
इसके बदले हीरे ले लो,
आज्ञा पालन करो हमारी,
भोला शंकर बनें मदारी,
डमरू दशरथ द्वार बजायो ॥

भोला शंकर बने मदारी,
डमरू दशरथ द्वार बजायो,
एक हाथ त्रिशूल और डमरू,
एक हाथ बजरंगी लीन्हे,
आप ही नाचे आप नचावे,
नाच नाच कर ये ही गावे,
जय जय अवध बिहारी,
भोला शंकर बनें मदारी,
डमरू दशरथ द्वार बजायो ॥

Bhola Shankar Bane Madari in English

Bhole Shankar Bane Madari, Damru Dashrath Dwar Bajaye, Ek Haath Trisul Aur Damru, Ek Haath Bajarangi Linhe, Aap Hi Nache Aap Nachave, Naach Naach Kar Ye Hi Gave, Jay Jay Avadh Bihari, Bhole Shankar Bane Madari, Damru Dashrath Dwar Bajaye ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जगत के रंग क्या देखूं - भजन

जगत के रंग क्या देखूं तेरा दीदार काफी है। क्यों भटकूँ गैरों के दर पे तेरा दरबार काफी है...

जो भजे हरि को सदा - भजन

जो भजे हरि को सदा, सोहि परम पद पायेगा, देह के माला..

मेरा हाथ पकड़ ले रे, कान्हा - भजन

मेरा हाथ पकड़ ले रे, कान्हा दिल मेरा घबराये, काले काले बादल..

क्यों छुप के बैठते हो, परदे की क्या जरुरत - भजन

क्यों छुप के बैठते हो, परदे की क्या जरुरत, भक्तों को यूँ सताने की, भक्तों को यूँ सताने की, अच्छी नहीं है आदत ॥

सारी दुनिया में आनंद छायो, कान्हा को जन्मदिन आयो - भजन

सारी दुनिया में आनंद छायो, कान्हा को जन्मदिन आयो ॥

भजन: तुम रूठे रहो मोहन

तुम रूठे रहो मोहन, हम तुम्हे मना लेंगे, आहों मे असर होगा, घर बैठे बुला लेंगे..

मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया: भजन

मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया, मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया, हो रसबसिया हो रंगरसिया, ओ मेरे मन बसिया, मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया, मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया ॥

Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP