Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

घर आये राम लखन और सीता - भजन (Ghar Aaye Ram Lakhan Aur Sita)


घर आये राम लखन और सीता - भजन
घर आये राम लखन और सीता,
अयोध्या सुन्दर सज गई रे,
सुन्दर सज गई रे अयोध्या,
सुन्दर सज गई रे,
घर आये राम लखन और सीता,
अयोध्या सुन्दर सज गई रे ॥
मात कौशल्या बांटे बधाई,
प्रीत हिया ना समाए,
चौदह बरस बिताए वनो से,
बेटे बहु गए आए,
जिसने दर्शन किये झांकी के,
किस्मत बन गई रे,
॥ घर आये राम लखन और सीता..॥

आज तो घर घर में छाया है,
दीपों का त्यौहार,
मंगल गीत गाए नर नारी,
होय रही जय जयकार,
आज अवध के दिन दुखियो की,
दुविधा टल गई रे,
॥ घर आये राम लखन और सीता..॥

राज तिलक गुरु वशिष्ठ कर रहे,
सबके मन हर्षाए,
सुन्दर छवि को पा करके मन,
सबका लिया लुभाए,
हनुमान चरणों में बैठे,
झाँकी सज गई रे,
॥ घर आये राम लखन और सीता..॥

ब्रम्हा विष्णु महेश गगन से,
रहे पुष्प बरसाए,
देव देवियाँ सब मिल करके,
खुशिया रहे मनाए,
ढोल नगाड़ो की आवाजे,
दूर तलक गई रे,
॥ घर आये राम लखन और सीता..॥

घर आये राम-लखन और सीता,
अयोध्या सुन्दर सज गई रे,
सुन्दर सज गई रे अयोध्या,
सुन्दर सज गई रे,
घर आये राम लखन और सीता,
अयोध्या सुन्दर सज गई रे ॥

Ghar Aaye Ram Lakhan Aur Sita in English

Ghar Aaye Ram Lakhan Aur Sita, Ayodhya Sundar Saj Gayi Re, Sundar Saj Gayi Re Ayodhya...
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navami BhajanJanaki Jayanti BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanMata Sita BhajanRam Sita Vivah BhajanShri Vishnu Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तेरा शुक्र करा बप्पा, तेरा शुक्र करा - भजन

तेरा शुक्र करा वे बप्पा, मैं तेरा शुक्र करां, तेरा शुक्र करा वे गणपति , मैं तेरा शुक्र करां, तुसां लगिया तोड़ निभाईआं, मैं तेरा शुक्र करा...

देखो जी जगन्नाथ की रथ यात्रा है आई

धुन- मुझे रास आ गया है तेरे दर पे सर झुकाना, देखो जी जगन्नाथ की, रथ यात्रा है आई। सज-धज के बैठे रथ में, इक बहन अरू दो भाई॥

गजानन गणेशा हैं गौरा के लाला: भजन

रिद्धि और सिद्धि हो तुम देने वाले, ये तन मन ये जीवन है तेरे हवाले, ‘अविनाश’ गाए और छूटे ना सरगम, बना दे ‘बिसरया’ तू गीतों की माला, गजानन गणेशा हैं गौरा के लाला, दयावन्त एकदन्त स्वामी कृपाला ॥

मेरे मन मंदिर में तुम भगवान रहे: भजन

मेरे मन मंदिर में तुम भगवान रहे, मेरे दुःख से तुम कैसे अनजान रहे मेरे घर में कितने दिन मेहमान रहे, मेरे दुःख से तुम कैसे अनजान रहे गणपती बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ ॥

गजमुख धारी जिसने तेरा, सच्चे मन से: भजन

गजमुख धारी जिसने तेरा, सच्चे मन से जाप किया, ऐसे पुजारी का स्वयं तुमने, ऐसे पुजारी का स्वयं तुमने, सिध्द मनोरथ आप किया,
गजमुख धारी जिसनें तेरा, सच्चे मन से जाप किया ॥

मेरे बिगड़े बना दो काज़: श्री गणेश भजन

मेरे बिगड़े बना दो काज़, ओ मेरे गणपति जी महाँराज, ओ मेरे गणपति जी महाँराज, अब रख लेना मेरी लाज़,
ओ मेरे गणपति जी महाँराज, मेरे बिगड़े बना दो काज़ ॥

हे गणपति गजानन, मेरे द्वार तुम पधारो - भजन

हे गणपति गजानन, मेरे द्वार तुम पधारो, बिगड़ी मेरी बना के, मेरा भाग्य तुम सवारों, हे गणपति गजानंद, मेरे द्वार तुम पधारो ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP