Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

हे गणनायक जय सुखदायक - भजन (Hey Gananayak Jai Sukhdayak)


हे गणनायक जय सुखदायक - भजन
हे गणनायक जय सुखदायक,
जय गणपति गणराज रे,
गणपति नमः गणपति नमः,
गणपति नमः गणपति नमः ॥
शंकर सुवन भवानी के नंदन,
गौरी पुत्र गणेश, गौरी पुत्र गणेश,
जो कोई मानव तुझको ध्यावे,
मिट जाए सब क्लेश,
विघ्नविनायक कष्टनिवारक,
हे गणपति गणराज रे,
गणपति नमः गणपति नमः,
गणपति नमः गणपति नमः ॥

लम्बोदर गजवदनविनायक,
मन में करो बसेरा, मन में करो बसेरा,
दर्शन पाकर तुम्हरा दाता,
हो जाए दूर अँधेरा,
ऐसी शक्ति दे दो मुझको,
जपते रहे तेरा नाम रे,
गणपति नमः गणपति नमः,
गणपति नमः गणपति नमः ॥

गौरी के तुम पुत्र कहाओ,
मूषक वाहन सवारी, मूषक वाहन सवारी,
भरी सभा में आज तू भगवन,
राखो लाज हमारी,
भक्तन के तुम हो रखवारे,
पुरे करो सब काम रे,
गणपति नमः गणपति नमः,
गणपति नमः गणपति नमः ॥

हे गणनायक जय सुखदायक,
जय गणपति गणराज रे,
गणपति नमः गणपति नमः,
गणपति नमः गणपति नमः ॥

Hey Gananayak Jai Sukhdayak in English

Hey Gananayak Jai Sukhdayak, Jai Ganapati Ganaraj Re, Ganpati Namah Ganpati Namah, Ganpati Namah Ganpati Namah ॥
यह भी जानें

Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मेरे बांके बिहारी का आशिक़ ये ज़माना है - भजन

कोई पागल है इनका, कोई इनका दीवाना है, मेरे बांके बिहारी का, आशिक़ ये ज़माना है

मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में - भजन

मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरनन में। किशोरी तेरे चरनन में, श्री राधे तेरे चरनन में॥

करके इशारो बुलाए गई रे - श्री राधा भजन

इंद्रेश जी का प्रिय भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, इसके बोल हैं. . करके इशारो बुलाए गई रे, बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी,

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

बसाले मन मंदिर में राम: भजन

बसाले मन मंदिर में राम, बनेंगे बिगड़े तेरे काम, बसालें मन मंदिर में राम, बसालें मन मंदिर में राम ॥

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना: भजन

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, ये दुनिया दीवानी, दो दिन की कहानी, पल दो पल का है जीना, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना ॥

मेरी फरियाद सुन भोले - भजन

मेरी फरियाद सुन भोले, तेरे दर आया दीवाना, मन की मुरादें पूरी कर, सिवा तेरे ना कोई ठिकाना, मेरी फरियाद सुन भोलें, तेरे दर आया दीवाना ॥

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP