Shri Hanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

जिस ओर नजर फेरूं दादी, चहुँ ओर नजारा तेरा है - भजन (Jis Aur Nazar Ferun Dadi Chahun Aur Nazara Tera Hai)


जिस ओर नजर फेरूं दादी, चहुँ ओर नजारा तेरा है - भजन
जिस ओर नजर फेरूं दादी,
चहुँ ओर नजारा तेरा है,
सतियों में तू सिरमौर है माँ,
साँचा ये द्वारा तेरा है,
जिस ओर नजर फेरूँ दादी,
चहुँ ओर नजारा तेरा है ॥
तू मेरी है मैं तेरी हूँ,
तू चंदा है मैं चकोरी हूँ,
तेरे होते ही रोशन दादी,
किस्मत का सितारा मेरा है,
जिस ओर नजर फेरूँ दादी,
चहुँ ओर नजारा तेरा है ॥

मैं तेरा ध्यान लगाती हूँ,
माँ पास तुझे मैं पाती हूँ,
दुनिया की ना दरकार मुझे,
बस एक सहारा तेरा है,
जिस ओर नजर फेरूँ दादी,
चहुँ ओर नजारा तेरा है ॥

तू हाथ पकड़ के चलती है,
तुझसे ही मेरी हस्ती है,
नैया की खेवनहार तू ही,
तू ही तो किनारा मेरा है,
जिस ओर नजर फेरूँ दादी,
चहुँ ओर नजारा तेरा है ॥

मेरी डोर तुम्हारे हाथों में,
‘स्वाति’ की बसी हो सांसो में,
कहे ‘हर्ष’ वही मुड़ जाती हूँ,
जिसे जगत ईशारा तेरा है,
जिस ओर नजर फेरूँ दादी,
चहुँ ओर नजारा तेरा है ॥

जिस ओर नजर फेरूं दादी,
चहुँ ओर नजारा तेरा है,
सतियों में तू सिरमौर है माँ,
साँचा ये द्वारा तेरा है,
जिस ओर नजर फेरूँ दादी,
चहुँ ओर नजारा तेरा है ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Jis Aur Nazar Ferun Dadi Chahun Aur Nazara Tera Hai in English

Jis Aur Nazar Ferun Dadi, Chahun Aur Nazara Tera Hai, Satiyon Mein Tu Siramaur Hai Maa, Sancha Ye Dwar Tera Hai, Jis Aur Nazar Ferun Dadi, Chahun Aur Nazara Tera Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Navratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanGupt Navratri BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanAshtami BhajanMahalaya BhajanAmbe BhajanMaa Jagdambe Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

शंकर मेरा प्यारा.. माँ री माँ मुझे मूरत ला दे - भजन

शंकर मेरा प्यारा । माँ री माँ मुझे मूरत ला दे, शिव शंकर की मूरत ला दे..

शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी - भजन

शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी॥ निश दिन सिमरन करते, नाम पुण्यकारी॥

बाबा तेरी जटा में, बहती है गंग धारा: शिव भजन

शंकर तेरी जटां मेँ, बाबा तेरी जटा में, बहती है गंग धारा, काली घटा के अंदर, जिमि दामिनी उजाला, शंकर तेरी जटा से,
बहती है गंग धारा ॥

भोले को कैसे मनाऊ रे: शिव भजन

भोले को कैसे मनाऊ रे, भोले को कैसे मनाऊ रे, ओ मेरा भोला ना माने, भोला ना माने मेरा शंकर ना माने,
तुझपे मैं वारी वारी जाउ रे, मेरा भोला ना माने ॥

शंभू रे तेरा भेद ना जाना: शिव भजन

शंभू रे ओ शंभू रे, तेरा भेद ना जाना, शंभू रे ओ शंभू रे, तेरा भेद ना जाना, वेदों की महिमा शंभू जाने, वेदों की महिमा शंभू जाने, शम्भू की महिमा वेद भी ना जाने, शंभू रे ओ शंभू रे, तेरा भेद ना जाना ॥

Shiv Bhajan - Shiv Bhajan
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP