Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मेरी मैया जी कर दो नज़र: भजन (Meri Maiya Ji Kardo Nazar)


मेरी मैया जी कर दो नज़र: भजन
मेरी मैया जी कर दो नज़र,
ज़िन्दगी मेरी जाए संवर,
मेरी मईया जी कर दो नज़र ॥
तेरे द्वारे हूँ कबसे खड़ी,
हाथ फूलों की लेकर लड़ी,
आस दिल में है दीदार की,
मैं हूँ प्यासी तेरे प्यार की,
देख दामन ये खाली मेरा,
मेरी मईया जी कर दो नज़र,
ज़िन्दगी मेरी जाए संवर,
मेरी मईया जी कर दो नज़र ॥

है महामाया माँ तार दे,
शारदे शारदे शारदे,
चूम लूँ मैया तेरे चरण,
सारे दुख दर्द हो जा हरण,
बस इतनी कृपा करदे माँ,
तेरी चौखट ही हो मेरा घर,
मेरी मईया जी कर दो नज़र,
ज़िन्दगी मेरी जाए संवर,
मेरी मईया जी कर दो नज़र ॥

तेरे दर की पुजारन रहूं,
मैं सदा ही सुहागन रहूं,
तेरा सिंगार करके सदा,
मांग सिंदूर से मैं भरूं,
माँ की भक्ति में बेनाम की,
ज़िन्दगी सारी जाए गुज़र,
मेरी मईया जी कर दो नज़र,
ज़िन्दगी मेरी जाए संवर,
मेरी मईया जी कर दो नज़र ॥

मेरी मैया जी कर दो नज़र,
ज़िन्दगी मेरी जाए संवर,
मेरी मईया जी कर दो नज़र ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Meri Maiya Ji Kardo Nazar in English

Meri Maiya Ji Kar Do Nazar, Zindagi Meri Jaye Sanwar, Meri Maiya Ji Kar Do Nazar ॥
यह भी जानें

Bhajan Navratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanGupt Navratri BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanAshtami BhajanMahalaya BhajanAmbe BhajanMaa Jagdambe Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मेरी विनती यही है! राधा रानी: भजन

मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाए रखना, कृपा बरसाए रखना...

जम्भेश्वर आरती: ओ३म् शब्द सोऽहं ध्यावे

ओ३म् शब्द सोऽहं ध्यावे, स्वामी शब्द सोऽहं ध्यावे । धूप दीप ले आरती निज हरि गुण गावे । मंदिर मुकुट त्रिशुल ध्वजा, धर्मों की फ हरावे ।...

म्हाने जाम्भोजी दीयो उपदेश - भजन

म्हाने जाम्भोजी दीयो उपदेश, भाग म्हारो जागियो ॥ मरूधर देश समराथल भूमि, गुरूजी दियो उपदेश ।...

मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे - भजन

मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे, महारानी लागे...

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी - भजन

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी, राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी, आएँगे बिहारी चले आएँगे बिहारी...

मेरे ओ सांवरे, तूने क्या क्या नहीं किया - भजन

मेरे ओ सांवरे, तूने क्या क्या नहीं किया, जब लगा मैं गिरा, थामा तूने लिया, फिर दोबारा ना गिरने दिया ॥

तूने सिर पे धरा जो मेरे हाथ के अब तेरा साथ नहीं छूटे - भजन

तूने सिर पे धरा जो मेरे हाथ, के अब तेरा साथ नहीं छूटे, मेरा तुम पे रहे विश्वास, के अब तेरा साथ नहीं छूटे ॥

Ram Bhajan - Ram Bhajan
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP