Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मेरी मैया तुम्हे अर्पण, भला हम क्या करें: भजन (Meri Maiya Tumhe Arpan Bhala Hum Kya Kare)


मेरी मैया तुम्हे अर्पण, भला हम क्या करें: भजन
मेरी मैया तुम्हे अर्पण,
भला हम क्या करें,
तुम्हीं से है मेरी दुनिया भला,
दम क्या भरें,
मेरी मैया तुम्हें अर्पण,
भला हम क्या करें ॥
न्योछावर कर दूं ये दौलत,
मगर वो दी तुम्हारी है,
लुटा दूं जान अपनी भी,
मगर वो भी तुम्हारी‌ है,
जमाने में जिधर देखूं,
उधर तू ही नज़र आए,
तुम्ही बतलाओ ऐ दाती,
कि अब हम क्या करें,
तुम्हीं से है मेरी दुनिया भला,
दम क्या भरें,
मेरी मैया तुम्हें अर्पण,
भला हम क्या करें ॥

चढ़ाऊं फूल तुमको तो,
ये गुलशन भी तुम्हारा है,
खिलाऊं मैवा मिश्री तो,
सकल जग ही तुम्हारा है,
जमीं आकाश शसितारे,
सभी में वास तुम्हारा है,
समझ कुछ भी नहीं आता,
कि अब क्या करें,
तुम्हीं से है मेरी दुनिया भला,
दम क्या भरें,
मेरी मैया तुम्हें अर्पण,
भला हम क्या करें ॥

करूं मैं सेवा चरणों की,
यही उम्मीद लाया हूं,
बुझा दो प्यास नैनों की,
तेरे दरबार आया हूं,
भरो झोली मेरी भी माँ,
यही फरियाद लाया हूं,
‘विजय शिव’ की क्षमा करदो खता,
और क्या कहें,
तुम्हीं से है मेरी दुनिया भला,
दम क्या भरें,
मेरी मैया तुम्हें अर्पण,
भला हम क्या करें ॥

मेरी मैया तुम्हे अर्पण,
भला हम क्या करें,
तुम्हीं से है मेरी दुनिया भला,
दम क्या भरें,
मेरी मैया तुम्हें अर्पण,
भला हम क्या करें ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Meri Maiya Tumhe Arpan Bhala Hum Kya Kare in English

Meri Maiya Tumhe Arpan, Bhala Hum Kya Karen, Tumhin Se Hai Meri Duniya Bhala, Dam Kya Bharen, Meri Maiya Tumhen Arpan, Bhala Hum Kya Karen ॥
यह भी जानें

Bhajan Durga Bhajan BhajanJagdambe Mata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanGupt Navratri BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanAshtami BhajanMahalaya BhajanAmbe BhajanMaa Jagdambe Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

वो महाकाल सरकार है - भजन

तीन लोक के स्वामी है वो सर्व जगत आधार है, देवो में वो है देव बड़े वो सबके पालन हार है, अवंतिका नगरी जो बैठे करके भस्म श्रृंगार है….. महाकाल सरकार है वो महाकाल सरकार है।

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

तेरी जय हो गणेश - भजन

तेरी जय हो गणेश, किस जननी ने तुझे जनम दियो है,..

गजानंद बेगा आओ, साथ रिद्धि सिद्धि ने ल्याओ: भजन

आओ गजानंद प्यारा, बेगा पधारो गणपति जी, दुन्दाला, सुंडाला, गजानंद बेगा आओ, साथ रिद्धि सिद्धि ने ल्याओ, गजानन्द बेगा आओ,
साथ रिद्धि सिद्धि ने ल्याओ ॥

आये है गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना - भजन

आये है गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना, आये मोरे आंगना, जी आये मोरे आंगना, आये हैं गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना ॥

मैंने मन को मंदिर बनाया - भजन

मैंने मन को मंदिर बनाया, ओ गौरी मैया के लाला, तेरी मूरत को उसमे सजाया, ओ गौरी मैया के लाला, ओ गौरी मैया के लाला ॥

श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में - भजन

श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, देख लो मेरे मन के नागिनें में।

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP