दिवाली  2026 - Diwali 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मुझे तेरा सहारा सदा चाहिए: भजन (Mujhe Tera Sahara Sada Chahiye)


मुझे तेरा सहारा सदा चाहिए: भजन
आसरा इस जहाँ का मिले न मिले,
मुझे तेरा सहारा सदा चाहिए ॥
चाँद तारे फलक पर दिखे ना दिखे,
मुझ को तेरा नज़ारा सदा चाहिए,
धन दौलत जहाँ की मिले ना मिले,
सतगुरु तेरे चरणों की रज चाहिए ॥

यहाँ खुशिया हैं कम, और ज्यादा है गम,
जहाँ देखो वहीँ है देखो भरम ही भरम,
मेरी महफ़िल में शम्मा जले ना जले,
मेरे दिल में उजाला तेरा चाहिए ॥

कभी वैराग है, कभी अनुराग है,
यहाँ बदले हैं माली वही बाग़ है,
मेरी चाहत की दुनिया बसे ना बसे,
मेरे दिल में बसेरा तेरा चाहिए ॥

मेरी धीमी है चाल, और पथ है विशाल,
हर कदम पर मुसीबत अब तू ही संभाल,
पैर मेरे थकें हैं, चले ना चले,
मेरे दिल में इशारा तेरा चाहिए ॥

कभी बैराग है, कभी अनुराग है,
जिन्दगी बिन धुंए की अजब आग है,
मान सम्मान जग में मिले ना मिले,
बस कृपा होनी बाबा तेरी चाहिए ॥

आसरा इस जहाँ का मिले न मिले,
मुझे तेरा सहारा सदा चाहिए ॥

Mujhe Tera Sahara Sada Chahiye in English

Aasra Is Jahaan Ka Mile Na Mile, Mujhe Tera Sahara Sada Chahiye ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Katha BhajanAyodhya Dham Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

सजा दो घर को गुलशन सा - भजन

सजा दो घर को गुलशन सा, अवध मे राम आए है, मेरे सरकार आए हैं..

मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे: भजन

मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे, राम आएँगे आएँगे..

राम भजन - राम नाम से जगमग है

मेरे घर का कोना-कोना, राम नाम से जगमग है, पड़े चरण तेरे मेरे घर घर, चारों धाम सा जगमग है...

बांटो बांटो मिठाई मनाओ ख़ुशी - भजन

बांटो बांटो मिठाई मनाओ ख़ुशी, मुँह मीठा करवाओ अवध वासियो, आज वन से अवध आ रहे है प्रभु..

राम भजन - मेरे राम की सवारी

हे उतर रही हे उतर रही, मेरे राम की सवारी हो, स्वागत करता स्वयं मेरे, भोले भंडारी हो..

जब बाला जी के मंदिर जाते हो

उन्हें राम राम भी कहा करो, जब लड्डुओं का भोग लगाते हो, उन्हें राम राम भी कहा करो

दया करो हे दयालु गणपति: भजन

शरण में आये है हम तुम्हारी, दया करो हे दयालु गणपति, सम्भालो बिगड़ी दशा हमारी, दया करों हे दयालु गणपति ॥

Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP