janmashtami 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

पवन पुत्र हनुमान तुम्हारी, अजब अनोखी माया है - भजन (Pawan Putra Hanuman Tumhari Ajab Anokhi Maya Hai)


पवन पुत्र हनुमान तुम्हारी, अजब अनोखी माया है - भजन
पवन पुत्र हनुमान तुम्हारी,
अजब अनोखी माया है,
तुमसा दयालु कोई ना जग में,
राम भक्त कहलाया है,
तुमसा दयालु कोई ना जग में,
राम भक्त कहलाया है ॥
तेरी भक्ति में है शक्ति,
राम नाम नित गाते हो,
अपने सच्चे प्यार की खातिर,
सीना चीर दिखाते हो,
राम नाम की माला जपके,
राम नाम की माला जपके,
राम को तुम ने पाया है,
तुमसा दयालु कोई ना जग में,
राम भक्त कहलाया है,
तुमसा दयालु कोई ना जग में,
राम भक्त कहलाया है ॥

रघुवर के तुम सदा सनेही,
तुमको गले लगाते है,
अपनी हर दुविधा में बजरंग,
तुमको सदा बुलाते है,
प्यार में उनके डूब के तुमने,
प्यार में उनके डूब के तुमने,
राम रतन धन पाया है,
तुमसा दयालु कोई ना जग में,
राम भक्त कहलाया है,
तुमसा दयालु कोई ना जग में,
राम भक्त कहलाया है ॥

अंजनी माँ के लाल तुम्हारे,
जग में खेल निराले है,
असुर निकंदन कहलाते हो,
सबके संकट टाले है,
‘केवल’ ने जग छोड़ के सारा,
‘केवल’ ने जग छोड़ के सारा,
तुमसे नेह लगाया है,
तुमसा दयालु कोई ना जग में,
राम भक्त कहलाया है,
तुमसा दयालु कोई ना जग में,
राम भक्त कहलाया है ॥

अपने भगतो को तुम हनुमत,
कभी नहीं बिसराते हो,
सुनके भक्तो की फरियादे,
दौड़े दौड़े आते हो,
केवल दामन थाम के हमने,
केवल दामन थाम के हमने,
आस का दीप जलाया है,
तुमसा दयालु कोई ना जग में,
राम भक्त कहलाया है,
तुमसा दयालु कोई ना जग में,
राम भक्त कहलाया है ॥

पवन पुत्र हनुमान तुम्हारी,
अजब अनोखी माया है,
तुमसा दयालु कोई ना जग में,
राम भक्त कहलाया है,
तुमसा दयालु कोई ना जग में,
राम भक्त कहलाया है ॥

Pawan Putra Hanuman Tumhari Ajab Anokhi Maya Hai in English

Pawan Putra Hanuman Tumhari, Ajab Anokhi Maya Hai, Tumsa Dayalu Koi Na Jag Main, Ram Bhakta Kahalaya Hai, Tumsa Dayalu Koi Na Jag Main, Ram Bhakta Kahalaya Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

गुरु मेरी पूजा, गुरु गोबिंद, गुरु मेरा पारब्रह्म - भजन

गुरु मेरी पूजा गुरु गोबिंद, गुरु मेरा पारब्रह्म, गुरु भगवंत, गुरु मेरा देव अलख अभेव...

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..

श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी - भजन

श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा॥

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

Janmashtami - Janmashtami
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP