Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

होली भजन: फाग खेलन बरसाने आये हैं, नटवर नंद किशोर (Holi Bhajan: Faag Khelan Barasane Aaye Hain Natwar Nand Kishore)


होली भजन: फाग खेलन बरसाने आये हैं, नटवर नंद किशोर
फाग* खेलन बरसाने आये हैं,
नटवर नंद किशोर ।
फाग खेलन बरसाने आये हैं,
नटवर नंद किशोर ।
घेर लई सब गली रंगीली,
छाय रही छबि छटा छबीली,
जिन ढोल मृदंग बजाये हैं,
बंसी की घनघोर ।

फाग खेलन बरसाने आये हैं,
नटवर नंद किशोर ।
फाग खेलन बरसाने आये हैं,
नटवर नंद किशोर ।

जुर मिल के सब सखियाँ आई,
उमड घटा अंबर में छाई,
जिन अबीर गुलाल उडाये हैं,
मारत भर भर झोर ।

फाग खेलन बरसाने आये हैं,
नटवर नंद किशोर ।
फाग खेलन बरसाने आये हैं,
नटवर नंद किशोर ।

ले रहे चोट ग्वाल ढालन पे,
केसर कीच मले गालन पे,
जिन हरियल बांस मंगाये हैं,
चलन लगे चहुँ ओर ।

फाग खेलन बरसाने आये हैं,
नटवर नंद किशोर ।
फाग खेलन बरसाने आये हैं,
नटवर नंद किशोर ।

भई अबीर घोर अंधियारी,
दीखत नही कोऊ नर और नारी,
जिन राधे सेन चलाये हैं,
पकडे माखन चोर ।

फाग खेलन बरसाने आये हैं,
नटवर नंद किशोर ।
फाग खेलन बरसाने आये हैं,
नटवर नंद किशोर ।

जो लाला घर जानो चाहो,
तो होरी को फगुवा लाओ,
जिन श्याम सखा बुलाए हैं,
बांटत भर भर झोर ।

फाग खेलन बरसाने आये हैं,
नटवर नंद किशोर ।
फाग खेलन बरसाने आये हैं,
नटवर नंद किशोर ।

राधे जू के हा हा खाओ,
सब सखियन के घर पहुँचाओ,
जिन घासीराम पद गाए हैं,
लगी श्याम संग डोर ।

फाग खेलन बरसाने आये हैं,
नटवर नंद किशोर ।
फाग खेलन बरसाने आये हैं,
नटवर नंद किशोर ।

* फाग: हिन्दी फाल्गुन माह

Holi Bhajan: Faag Khelan Barasane Aaye Hain Natwar Nand Kishore in English

Faag Khelan Barasane Aaye Hain, Natwar Nand Kishore । Gher Lai Sab Gali Rangili, Chhay Rahi Chhabi Chhata Chhabili.
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanHoli BhajanPhalguna BhajanIskcon Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे - भजन

कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे, निर्धन के घर भी आ जाना। जो रूखा सूखा दिया हमें...

माँ तू ही तू: भजन

माँ तू ही तू माये तू ही तू, माँ तू ही तू माये तू ही तू ॥

मेरी मैया तुम्हे अर्पण, भला हम क्या करें: भजन

मेरी मैया तुम्हे अर्पण, भला हम क्या करें, तुम्हीं से है मेरी दुनिया भला, दम क्या भरें, मेरी मैया तुम्हें अर्पण, भला हम क्या करें ॥

बड़ी मुश्किल से आई तेरे दर: भजन

बड़ी मुश्किल से आई तेरे दर, आस पूरी माँ कर देना मेरी, लिए संकट हजारो के हर, आज चिंता माँ हर लेना मेरी, बड़ी मुश्किल से आईं तेरे दर, आस पूरी माँ कर देना मेरी ॥

माँ! मुझे तेरी जरूरत है - भजन

माँ ! मुझे तेरी जरूरत है। कब डालोगी, मेरे घर फेरा, तेरे बिन, जी नहीं लगता मेरा...

जय माता दी बोल भगता, चिट्ठी माँ की आएगी: भजन

जय माता दी बोल भगता, चिट्ठी माँ की आएगी, जाग जगराते में, माँ तेरे भाग्य जगाएगी, दिल से जो पुकारेगा, देर ना लगाएगी, जाग जगराते में, माँ तेरे भाग्य जगाएगी, जय माता दीं बोल भगता ॥

Durga Chalisa - Durga Chalisa
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP