मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ 4.5 फुट ऊँची विशाल शिवलिंग। |
| ◉ सिरसागंज के प्राचीनतम मंदिरों में से प्रमुख। |
| ◉ हरियाली एवं पुष्पों की महक के बीच भोले के दर्शन। |
जदुद्वारा से सिरसागंज शहर की ओर जाते हुए महादेव का श्री महाकालेश्वर मंदिर सिरसागंज का प्राचीन एवं प्रसिद्ध है। श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के समान ही, भगवान शिव की लगभग 4.5 फुट ऊँची विशाल शिवलिंग भक्तों को भारत में कहीं-कहीं ही दर्शन के लिए शुलभ होती हैं।
बालाजी सिरसागंज यहाँ से 200 मीटर की दूरी पर ही स्थित है। महाशिवरात्रि एवं सावन शिवरात्रि मंदिर में धूम-धाम से मनाए जाने वाला त्यौहार हैं। भगवान शिव के पावन माह सावन के अंतर्गत आने वाले सावन के सोमवारों में भक्त बड़ी श्रद्धा एवं भाव से मंदिर में उमड़ते हैं।
मंदिर के निकट ही तालाब, हरियाली एवं पुष्पों से भरा बगीचा मंदिर के वातावरण को और भी अधिक रमणीय बना देता है। मंदिर के निकट बाइक एवं कार पार्किंग की उचित व्यवस्था है। शिव भक्तों की जल सेवा हेतु हेंड-पंप एवं वॉटर कूलर की व्यवस्था भी मंदिर द्वारा की गई है।

Shivling with Gan, Gauri Shankar

Temple Shikhar

Shiv Dham

Shivling

Shri Hanuman Maa Kali Bhairav

Temple Full View
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।