श्री गणेश मंदिर, बर्लिन - Sri Ganesha Temple, Berlin

मुख्य आकर्षण - Key Highlights

◉ बर्लिन का सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिर।
◉ मंदिर खुलने का समय शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है।
जर्मनी के बर्लिन में स्थित श्री गणेश हिंदू मंदिर सबसे प्रसिद्ध हिंदू देवता भगवान गणेश को समर्पित है। धन और समृद्धि के देवता हाथी के सिर वाले भगवान से प्रार्थना करने के लिए सैकड़ों भक्त बर्लिन में श्री गणेश मंदिर जाते हैं। बर्लिन का यह श्री गणेश हिंदू मंदिर एक गैर-लाभकारी; गैर-वाणिज्यिक; और गैर-राजनीतिक धार्मिक संस्था है। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समुदाय को एक साथ लाना और आपस में एकजुटता पैदा करना है। वर्षों से, जिन हिंदुओं ने जर्मनी को अपना घर बनाया है, उन्होंने जर्मनी की धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता में योगदान करते हुए पूरे देश में मंदिरों की स्थापना की है। भगवान गणेश की व्यापक रूप से भारत, श्रीलंका, नेपाल और थाईलैंड में भी पूजा की जाती है।

श्री गणेश मंदिर, बर्लिन में पूजे जाने वाले देवता:
भगवन गणेश मंदिर के मुख्य देवता हैं लेकिन साथ ही साथ अन्य देवताओं जैसे की माँ दुर्गा, प्रभु हनुमान, श्रीकृष्ण, भगवान शिव और कई अन्य विग्रहों के मध्यम से भगवान की पूजा की जाती है। यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण जगह है और इसका बाहरी परिवेश इसे और भी अधिक आकर्षक बनता है। मंदिर मे गणेश चतुर्थी, दिवाली, होली, दुर्गा पूजा, नवरात्रि, जन्माष्टमी जैसे प्रमुख हिंदू त्योहार भव्य रूप से मनाए जाते हैं।

श्री गणेश मंदिर, बर्लिन में उपलब्ध सेवाएं:
श्री गणेश मंदिर, बर्लिन की स्थापना 2006 में हुई थी। बर्लिन का यह हिंदू मंदिर बर्लिन में और उसके पास समुदाय को विभिन्न सेवाएं प्रदान करता है जेसे की मंदिर मैं पूजा, विवाह, भूमि पूजा / गृहप्रवेशम, दर्शन, कार्यक्रम उत्सव और कार पूजा प्रदान करता है। यदि आप किसी कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर का उपयोग करना चाहते हैं तो कृपया मंदिर के ट्रस्ट के साथ संपर्क कर सकते हैं।

श्री गणेश मंदिर, बर्लिन का दर्शन समय:
मंदिर प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है। सोमवार से शुक्रवार तक भक्त केवल दर्शन कर सकते हैं और शनिवार और रविवार को भक्त दर्शन के साथ साथ विभिन्न प्रकार की पूजा भी कर सकते हैं।
प्रचलित नाम: श्री गणेश हिंदू मंदिर
Sri Ganesha Temple, Berlin - Read In English
Shri Ganesh Hindu Temple located in Berlin, Germany is dedicated to Bhagwan Ganesh, the most famous Hindu deity.

जानकारियां - Information

दर्शन समय
4:00 PM - 6:00 PM
त्योहार
धाम
Shri GaneshMaa DurgaShri HanumanSri KrishnaBhagwan Shiv
स्थापना
2006
समर्पित
श्री गणेश

कैसे पहुचें - How To Reach

पता 📧
Hasenheide 106 Berlin
मेट्रो 🚇
सड़क/मार्ग 🚗
Hasenheide
रेलवे 🚉
Yorckstraße
हवा मार्ग ✈
Berlin Brandenburg Airport
नदी ⛵
Spree
वेबसाइट 📡
सोशल मीडिया
Facebook
निर्देशांक 🌐
52.4867607°N, 13.4207795°E

फोटो प्रदर्शनी - Photo Gallery

Entry Shikhar

अगर आपको यह मंदिर पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

अगला मंदिर दर्शन - Next Darshan

Updated: Sep 19, 2023 00:09 AM