Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

भोला भाला तू अंजनी का लाला: भजन (Bhola Bhala Tu Anjani Ka Lala)


भोला भाला तू अंजनी का लाला: भजन
भोला भाला तू अंजनी का लाला,
है बजरंग बाला,
बड़ा तेरा नाम है,
कि तेरे हृदय में बसे सियाराम है,
मतवाला है संकट टाला,
भक्तों का रखवाला,
पावन तेरा धाम है,
कि तेरे हृदय में बसे सियाराम है ॥
पवनपुत्र सब तुझको है कहते,
सूरज का भक्षण हारा,
शनिदेव को तुमने हराया,
वज्र इंद्र ने था मारा,
है गदाधारी है गदाधारी,
तू बलकारी,
सारे जग से न्यारा,
है दुख भजन,
है केसरीनंदन,
काटे सभी बंधन,
यही तेरा काम है,
कि तेरे हृदय में बसे सियाराम है ॥

तुमने सिया और राम मिलाए,
फूंकी रावण की लंका,
अक्षय और अहिरावन को मारा,
युद्ध का बजाया डंका,
सुरषा जैसी सुरषा जैसी,
डायन मारी,
मार तुम्हारी भारी,
है निराला,
तू जग का उजाला,
राम की माला
रटे सुबह शाम है,
कि तेरे हृदय में बसे सियाराम है ॥

भोला भाला तू अंजनी का लाला,
है बजरंग बाला,
बड़ा तेरा नाम है,
कि तेरे हृदय में बसे सियाराम है,
मतवाला है संकट टाला,
भक्तों का रखवाला,
पावन तेरा धाम है,
कि तेरे हृदय में बसे सियाराम है ॥

Bhola Bhala Tu Anjani Ka Lala in English

Bhola Bhala Tu Anjani Ka Lala, Hai Bajarang Bala, Bada Tera Naam Hai, Ki Tere Hrday Mein Base Siyaram Hai, Matavala Hai Sankat Tala, Bhakton Ka Rakhavala, Pavan Tera Dhaam Hai, Ki Tere Hrday Mein Base Siyaram Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मुझे हर कोई तेरा लाल कहे - भजन

तेरे दर पे आना जाना मेरा हर पल लगा रहे, हाँ तेरे दर पे आना जाना मेरा हर पल लगा रहे, शेरोंवाली माँ मुझे हर कोई तेरा लाल कहे..

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है - भजन

तेरी छाया मे, तेरे चरणों मे, मगन हो बैठूं, तेरे भक्तो मे॥ तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है...

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP