Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

जय जय भोले मन ये बोले - भजन (Jai Jai Bhole Mann Ye Bole)


जय जय भोले मन ये बोले - भजन
जय जय भोले, जय जय भोले,
मन मेरा हरदम ये बोले॥
भोले बाबा द्वार दया का,सदा ही रखे खोले ॥
वो तो हिमालय की चोटी पर अपना करे बसेरा॥
सांपों के संग रहता लेकिन समझो नहीं सपेरा॥
हाथ में डमरू,जटा में गंगा,बाघम्बर लपेटे॥
उसकी दृष्टि में सारी सृष्टि जब चाहे वो समेटे॥
त्रिनेत्र त्रिलोकी को कोई समझ न पाए॥
इसीलिए सब देवों में वो महादेव कहलाए॥
भक्तिभारत भजन

वो सुशांत, वही प्रचण्ड हैं रूप अनेक वो धारे ॥
भक्तों पर है निर्मल शीतल, दुष्टों पर अंगारे॥
देव जब आए संकट में उनके बने सहाए॥
अमृत बांटा विष पी डाला नीलकंठ कहलाए॥
नाम जपे जो श्रद्धा से तो बनते उनके काम ॥
करुणा निधान शिव शंभू को पूजो आठो याम॥

खुद रहते वीरानों में भक्तों के महल बनाते॥
तभी तो इनकी महिमा सारे देवी-देवता गाते॥
सुरों की सुरभि से शम्भु ने सारा जग महकाया॥
भस्म रमा के डमरू बजा के सबको नाच नचाया॥
वेद पुराण सभी ग्रंथों ने एक ही बात कही है ॥
बंद किस्मत के सब तालों की कुंजी एक यही है॥
जय जय भोले जय जय भोले, मन मेरा हरदम ये बोले॥

Jai Jai Bhole Mann Ye Bole in English

Jay Jay Bhole, Jay Jay Bhole, Man Mera Hardam Ye Bole॥ Bhole Baba Dwar Daya Ka,Sada Hi Rakhe Khole ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanShivratri BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanTerash BhajanTriyodashi BhajanSawan Somvar BhajanShiv Terash BhajanJyotirling BhajanKanwar BhajanKanwar Yatra BhajanKanwariya BhajanMahakal Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के: भजन

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के, चरणों में रखा कलेजा, खोल के, श्याम नजरे देख लो, अब खोल के ॥

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार: भजन

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार, बन के दीवानी मैं तो नाचूंगी, सांवरा होके दीवानी मैं तो नाचूंगी,
ओ लागी लागी रे प्रित, थासु सांवरिया सरकार ॥

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे: भजन

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे, मैं मुड़ मुड़ दर तेरे आया, मुड़ मुड़ दर तेरे आया, दिल गया हार सांवरे,
मेरे बाबा तुझें किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे ॥

मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है: भजन

हम दोनों का रिश्ता, कितना प्यारा है, मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है ॥

महाकाल की लगन: शिव भजन

मोहे लागी रे लगन महाकाल की लगन, तुम्हारे नाम से किस्मत मेरी सजा लू मैं, तुम्हारे चरणों को ही अपना घर बना लू मैं, मुझे कर गई मगन, महाकाल की लगन ॥

गोविंदा आने वाला है - भजन

करलो तैयारी स्वागत की, गोविंदा आने वाला है, गोविंदा आने वाला हैं, गोपाला आने वाला है, करलो तैयारी स्वागत की,
गोविंदा आने वाला हैं ॥

दीवाना हमें बना गयो: भजन

राधावल्लभ लाल हमारे, नैनन बिच समा गयो, दीवाना हमें बना गयो, मस्ताना हमें बना गयो ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP