Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

किसलिए आस छोड़े कभी ना कभी - भजन (Kisliye Aas Chhauden Kabhi Na Kabhi)


किसलिए आस छोड़े कभी ना कभी - भजन
किस लिए आस छोड़े कभी ना कभी,
क्षण विरह के मिलन में बदल जाएंगे ।
नाथ कब तक रहेंगे कड़े एक दिन,
देखकर प्रेम आंसू पिघल जाएंगे ॥
॥ किस लिए आंस छोड़ें..॥
सबरी केवट जटायु अहिल्याजी के,
पास पहुंचे स्वयं छोड़कर के अवध ।
ये हैं घटनाएं सच तो भरोसा हमें,
खुद-ब-खुद आप आकर के मिल जाएंगे ॥
॥ किस लिए आंस छोड़ें..॥

दर्श देने को रघुवर जी आएंगे जब,
हम ना मानेंगे अपनी चलाये बिना ।
जाने देंगे ना वापिस किसी शर्त पर,
बस कमल पद पकड़कर मचल जाएंगे ॥
॥ किस लिए आंस छोड़ें..॥

फिर सुनाएंगे खोटी-खरी आपको,
और पूछेंगे देरी लगाई कहां?
फिर निवेदन करेंगे न छोड़ो हमें,
प्रभु की जूठन प्रसादी पे पल जाएंगे ॥
॥ किस लिए आंस छोड़ें..॥

स्वप्न साकार होगा तभी राम जी,
"जन" पे हो जाए थोड़ी कृपा आपकी ।
पूर्ण कर दो मनोरथ यह "राजेश" का,
जाने कब प्राण तन से निकल जाएंगे ॥

किसलिए आस छोड़ें, कभी ना कभी,
क्षण विरह के मिलन में बदल जाएंगे॥

Kisliye Aas Chhauden Kabhi Na Kabhi in English

Kisliye Aas Chhoden, Kabhi Na Kabhi, Kshan Virah Ke Milan Mein Badal Jayenge |
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanRam Navami BhajanVijay Dashami BhajanSunderkand BhajanRamcharitmanas Katha BhajanAkhand Ramayana BhajanRajeshwaranand Ji Bhajan

अन्य प्रसिद्ध किसलिए आस छोड़े कभी ना कभी - भजन वीडियो

भजन को पूज्य राजन जी

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

मोहे मोर बनाइयो राधा - भजन

मोहे मोर बनाइयो राधा, राधा... राधा, राधा... राधा ॥ राधा... राधा ॥ मोहे मोर, बनईयो राधा, अपने वृंदावन को... ।

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम - भजन

हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम, ओ शेरोवाली, ऊँचे डेरों वाली,..

ऐसा प्यार बहा दे मैया: भजन

ऐसा प्यार बहा दे मैया, चरणों से लग जाऊ मैं। सब अंधकार मिटा दे मैया..

रण में आयी देखो काली: भजन

रण में आयी देखो काली, खून से भरने खप्पर खाली, दुष्टो को तू मारने वाली, जय काली काली ॥

जो देना हो तो मईया, उपहार ये देना: भजन

जो देना हो तो मईया, उपहार ये देना, तेरी ममता पर थोड़ा, अधिकार दे देना, जो देना हों तों मईया, उपहार ये देना ॥

मैया बुलाले नवराते में, नाचेंगे हम सब जगराते में - भजन

मैया बुलाले नवराते में, नाचेंगे हम सब जगराते में, माँ की मूरत बस गई आँखो में, नाचेंगे हम सब जगराते में ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP