Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

माँ करते तेरा वंदन, स्वीकार करो ना - भजन (Maa karte Tera Vandan Sweekar Karo Na)


माँ करते तेरा वंदन, स्वीकार करो ना - भजन
माँ करते तेरा वंदन,
स्वीकार करो ना,
भय मुक्त करो एक दानव,
आया है कोरोना,
हे जगत की पालन हार,
सुनलो ना करुण पुकार ॥
हर और मची त्राहि त्राहि,
घबराया सब संसार,
सब शोक में है नर नारी,
चहू और है हाहाकार,
हर ले अब संकट आके,
उद्धार करो माँ,
भय मुक्त करो एक दानव,
आया है कोरोना,
हे जगत की पालन हार,
सुनलो ना करुण पुकार ॥

ना माँग किसी की उजड़े,
ना खोए लाल को,
ना भाई किसी का बिछड़े,
सब कोसे काल को,
अब टूटी धीर बंधाने,
सरकार चलो ना,
भय मुक्त करो एक दानव,
आया है कोरोना,
हे जगत की पालन हार,
सुनलो ना करुण पुकार ॥

ये हरी भरी है बगियाँ,
ना उजड़े फुलवारी,
ना बूढ़ा बाप ही रोए,
ना रोए महतारी,
फैला ममता का आँचल,
थोड़ा प्यार करो ना,
भय मुक्त करो एक दानव,
आया है कोरोना,
हे जगत की पालन हार,
सुनलो ना करुण पुकार ॥

अब जुगत सभी कर डाली,
सब रक्षा विहीन से,
विष दंश लिए ये दानव,
आया है चीन से,
तुम काली रूप में आओ,
संहार करो माँ,
भय मुक्त करो एक दानव,
आया है कोरोना,
हे जगत की पालन हार,
सुनलो ना करुण पुकार ॥

माँ करते तेरा वंदन,
स्वीकार करो ना,
भय मुक्त करो एक दानव,
आया है कोरोना,
हे जगत की पालन हार,
सुनलो ना करुण पुकार ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Maa karte Tera Vandan Sweekar Karo Na in English

Maan Karte Tera Vandan, Sweekar Karo Na, Bhaya Mukt Karo Ek Danav, Aaya Hai Korona, Hey Jagat Ki Palan Haar, Sunlo Na Karun Pukar ॥
यह भी जानें

Bhajan Navratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanGupt Navratri BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanAshtami BhajanMahalaya BhajanAmbe BhajanMaa Jagdambe Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

हे शिव शम्भू करुणा सिंधु - भजन

हे शिव शम्भू करुणा सिंधु, जग के पालनहार, दयालु वंदन बारम्बार, दयालु वंदन बारम्बार ॥

मैं तेरे द्वार भोले नाथ फिर से आई हु: शिव भजन

मैं तेरे द्वार भोले नाथ फिर से आई हु, तेरे दरबार से ही सब कुछ मैं तो पाई हु, मैं तेरे द्वार भोले नाथ फिर से आई हु ॥

चले है भोला, सज धज के - भजन

भोला तन पे भस्म लगाये, मन में गौरा को बसाये, चले है भोला, सज धज के, संखिया मंगल गाती हैं, भूत प्रेत बाराती हैं ॥

भोले तेरे चरणों की - भजन

भोले तेरे चरणों की, गर धूल जो मिल जाए, सच कहता हूँ मेरी, तकदीर बदल जाए, बाबा तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए ॥

हो जो नजरे करम आपकी - भजन

हो जो नजरे करम आपकी, फिर नहीं डर है संसार की, एक नजर दास पर हो कभी, एक नजर दास पर हो कभी, फिर नहीं डर है संसार की, हो जो नजरें करम आपकी ॥

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP