Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

भजन: श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने मे (shri ram janki bethe hai mere seene me)


श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने मे,
देख लो मेरे दिल के नगीने में II
– दोहा –
ना चलाओ बाण,
व्यंग के ऐ विभिषण,
ताना ना सह पाऊं,
क्यूँ तोड़ी है ये माला,
तुझे ए लंकापति बतलाऊं,
मुझमें भी है तुझमें भी है,
सब में है समझाऊँ,
ऐ लंकापति विभीषण, ले देख,
मैं तुझको आज दिखाऊं II


श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में,
देख लो मेरे दिल के नगीने में II


मुझको कीर्ति ना वैभव ना यश चाहिए,
राम के नाम का मुझ को रस चाहिए,
सुख मिले ऐसे अमृत को पीने में,
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में II


– दोहा –
अनमोल कोई भी चीज,
मेरे काम की नहीं,,,
दिखती अगर उसमे छवि,
सिया राम की नहीं II




राम रसिया हूँ मैं, राम सुमिरण करूँ,
सिया राम का सदा ही मै चिंतन करूँ,
सच्चा आनंद है ऐसे जीने में,
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में II


फाड़ सीना हैं, सब को ये दिखला दिया,
भक्ति में मस्ती है, सबको बतला दिया,
कोई मस्ती ना, सागर को मीने में,
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में II


श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने मे,
देख लो मेरे दिल के नगीने में II

shri ram janki bethe hai mere seene me in English

Shri Ram Janki Bethe Hai Mere Seene Me
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBajrangbali BhajanBalaji BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanRam Navmi BhajanHanuman Jayanti BhajanRamyug BhajanRamyug BhajanRamyug Web Series BhajanAbhitaj Bachchan Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

कृपा करो हे शनि देव : शनि भजन

कृपा करो हे शनि देव, कृपा करो हे शनि देव, मझधार में है नैय्या, मझधार में है नैय्या प्रभु पार करो ॥

पाताल विजय करके आए, उल्टे हनुमान जी

उलट पलट कर दी लंका, वीर बलवान जी, पाताल विजय करके आए, उल्टे हनुमान जी, जय जय श्री राम की, जय हनुमान की ॥

राम नाम तू जप ले रे बंदे, बनेंगे तेरे काम: भजन

राम नाम तू जप ले रे बंदे, बनेंगे तेरे काम, क्यो भटके नर डगर डगर, अंतिम सत्य है राम, बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम ॥

जपा कर बैठ कर बन्दे, राम का नाम प्यारा है: भजन

जपा कर बैठ कर बन्दे, राम का नाम प्यारा है, राम का नाम प्यारा है, प्रभु का नाम प्यारा है, जपाकर बैठ कर बन्दे,
राम का नाम प्यारा है ॥

राम जन्मभूमि पर जाकर, जीत के दीप जलाएंगे: भजन

राम जन्मभूमि पर जाकर, जीत के दीप जलाएंगे, कलयुग के रावण अब भय से, अपनी खैर मनाएंगे ॥

हर देश में तू, हर भेष में तू - प्रार्थना

हर देश में तू, हर भेष में तू, तेरे नाम अनेक तू एकही है । तेरी रंगभूमि यह विश्व भरा...

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP