पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

शुरू हो रही है राम कहानी - भजन (Shuru Ho Rahi Hai Ram Kahani)


शुरू हो रही है राम कहानी - भजन
शुरू हो रही है राम कहानी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी,
महिमा पुरानी वेद बखानी,
तुलसी की वाणी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी ॥
जग कर्ता-धर्ता भरता है,
माता पिता बंधु दाता है,
प्रेम से याज्ञवल्क्य जी गाये,
जीवन धन मानी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी ॥

कथा श्रवण से सुख मिलता है,
जन्म मरण भव दुख मिटता है,
कागभुसुंडि जी नित गाये,
सब गुण खानी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी ॥

अधर्म राज का अंत हुआ है,
जीवन धर्म जीवंत हुआ है,
अवध में राजा राम सुहाए,
सीता महारानी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी ॥

दुनिया का अनमोल रतन है,
कृष्णानंद का जीवन धन है,
पार्वती को शिव जी सुनाएं,
परा भक्ति दानी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी ॥

शुरू हो रही है राम कहानी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी,
महिमा पुरानी वेद बखानी,
तुलसी की वाणी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी ॥

Shuru Ho Rahi Hai Ram Kahani in English

Shuru Ho Rahi Hai Ram Kahani, Shuru Ho Rahi Hai Ram Kahani, Mahima Puraani Ved Bakhani, Tulasi Ki Vani, Shuru Ho Rahi Hai Ram Kahani ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Bhajan BhajanMaryada Purushottam Shri Ram Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

रघुपति राघव राजाराम - भजन

रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम ॥ सुंदर विग्रह मेघश्याम, गंगा तुलसी शालग्राम...

वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे.. भजन

वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीड परायी जाणे रे। पर दुःखे उपकार करे तो ये, मन अभिमान न आणे रे...

माँ तेरे लाल बुलाए आजा: भजन

माँ तेरे लाल बुलाए आजा, सुनले भक्तो की सदाए आजा, माँ तेरे लाल बुलाए आजा, सुनले भक्तो की सदाए आजा ॥

भवानी ! शम्भू की पियारी - भजन

शम्भू की पियारी, गिरिराज की दुलारी, गिरिजग गबग गबग गबग गरुड़ गौर वाली, तू घंटा घहराहके घुमाके कूद घंटावाली..

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ - भजन

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ, अपने बच्चो के आँसू देख नहीं पाए माँ...

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP