Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

दिल्ली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर (Famous Hanuman Temple of Delhi)


दिल्ली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर
हनुमान जी श्री राम के बहुत बड़े भक्त हैं और भगवान शिव के अवतार हैं। हनुमान जी के माता-पिता का नाम अंजना और केसरी है इसलिए उन्हें अंजनी-पुत्रा और केसरी-नंदन कहा जाता है। उन्हें पवनपुत्र के नाम से भी जाना जाता है। मंगलवार का दिन अक्सर भक्तों द्वारा हनुमान जी के आशीर्वाद के लिए उपवास और प्रार्थना करने के लिए एक शुभ दिन मनाया जाता है। शनि देव के आशीर्वाद के साथ-साथ उनकी पूजा शनिवार को भी की जाती है।
कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में हनुमान मंदिर, एक प्राचीन हिंदू मंदिर है और दावा किया जाता है कि यह दिल्ली में महाभारत के पाँच मंदिरों में से एक है, करोलबाग का हनुमान मंदिर भी प्रसिद्ध है। इस मंदिर में प्रभु हनुमान की एक विशाल मूर्ति है। सालासर बालाजी मंदिर भी हनुमान के भक्तों के लिए एक अनूठा और महत्वपूर्ण मंदिर है।

यहाँ नई दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में स्थित प्रभु हनुमान / बालाजी मंदिरों की सूची दी गई है:

प्राचीन हनुमान मंदिर, अलीगंज @Lodhi Road New Delhi

दिल्ली के अलीगंज में स्थित सिद्ध श्री प्राचीन हनुमान मंदिर भक्तों के बीच मनोकामनयों की सिद्धि के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध है। मंदिर की प्राचीनता का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है..

◉ मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर।
◉ 5 अप्रैल 2004 से श्री हनुमंत लाल सिद्ध पीठ।


हनुमान मंदिर, इंद्रपुरम @Ghaziabad Uttar Pradesh

इंदिरपुरम के कनावनी गांव का यह पुराना श्री सिद्ध मनोकामना हनुमान मंदिर राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड, वसुंधरा-इंदिरपुरम, मोहन नगर लिंक रोड तथा सुचेता कृपलानी मार्ग के संगम पर स्थापित है।

◉ मंगलवार एवं शनिवार को भक्तों की संख्या अधिक होती है।
◉ मंदिर द्वारा अखंड धुना संचालित है।
◉ इंदिरपुरम के कनावनी गांव का यह पुराना सिद्ध हनुमान मंदिर।


बालाजी धाम मंदिर, इंदिरापुरम @Ghaziabad Uttar Pradesh

इंदिरापुरम का सबसे प्रसिद्ध बालाजी मंदिर। मंगलवार एवं शनिवार को भक्तों की संख्या अधिक होती है। सुंदर,आकर्षक एवं मनमोहक विग्रह।

◉ इंदिरापुरम का सबसे प्रसिद्ध बालाजी मंदिर।
◉ मंगलवार एवं शनिवार को भक्तों की संख्या अधिक होती है।
◉ सुंदर,आकर्षक एवं मनमोहक विग्रह।


हनुमान मंदिर, कनाट प्लेस @Delhi New Delhi

प्राचीन हनुमान मंदिर, महाभारत काल से बाल हनुमान को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। यह दिल्ली में पांडवों द्वारा स्थापित पांच मंदिरों में से एक माना जाता है।

◉ दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध बाल हनुमान मंदिर।
◉ पांडवों ने कुरुक्षेत्र को जीतने के बाद मंदिर की स्थापना की।
◉ तुलसीदास ने हनुमान चालीसा इसी पवित्र स्थान के दर्शन कर किया।
◉ निरंतर जाप के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मे नाम।
◉ मुगल बादशाह अकबर भी बाल हनुमान की प्रार्थना करने आते थे।


त्रिवेणी हनुमान मंदिर @Faridabad Haryana

त्रिवेणी हनुमान मंदिर दुनिया में हनुमान जी की सबसे ऊंची प्रतिमा है। यह हनुमान मंदिर फरीदाबाद के पाली गांव में फरीदाबाद गुरुग्राम हाईवे के बीच स्थित है

◉ बैठे हुए हनुमान जी की दुनियाँ में सबसे उँची मूर्ति।


108 फुट संकट मोचन धाम @Jhandewalan New Delhi

108 फुट संकट मोचन धाम, श्री हनुमंत लाल की विश्‍व की दूसरी सबसे उँची मूर्ति के लिए प्रषिद्ध है। मंदिर का निर्माण ब्रह्मलीन नागाबाबा श्री सेवागिरी जी महाराज ने कराया था, झंडेवालान मेट्रो स्टेशन, दिल्ली..

◉ दुनिया में दूसरा सबसे ऊंचा श्री हनुमान मूर्ति।
◉ हनुमान जयंती के दौरान दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध मंदिर।
◉ हनुमान मूर्ति का निर्माण कार्य: 13 मई 1994 से 2 अप्रैल 2007


श्री हनुमंत धाम @Noida Uttar Pradesh

श्री हनुमंत धाम, नोयडा में श्री हनुमंत लाल की सबसे उँची मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है, मंदिर नोयडा सेक्टर 101 में स्थित है।

◉ श्री हनुमंत लाल की सबसे उँची मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है।
◉ नोएडा मेट्रो रेलवे नेटवर्क के एक्वा लाइन के नजदीक।


अखंड ज्योति मनोकामना सिद्ध संकट मोचन प्राचीन हनुमान मंदिर @Delhi New Delhi

शंकर विहार कॉलोनी में भगवान हनुमान का एक प्राचीन पवित्र स्थान, जिसका नाम अखंड ज्योति मंत्र सिद्ध संकट मोचन प्राचीन हनुमान मंदिर है। यहाँ संकट मोचन प्राचीन हनुमान मंदिर की एक तस्वीर है, जिसे उस क्षेत्र में अक्सर \"प्राचीन हनुमान मंदिर\" के नाम से ही जाना जाता है।


हनुमान मंदिर, आईपी ​​एक्सटेंशन @Delhi New Delhi

प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पूर्वी दिल्ली का सबसे पुराना हनुमान लला मंदिर है। श्री हनुमंत मूर्ति 1970 के आसपास पवित्र यमुना नदी में भारी बाढ़ के बाद प्रकट हुए थे।


बालाजी मंदिर, वैशाली @Ghaziabad Uttar Pradesh

सनवैली इंटरनेशनल स्कूल वैशाली के पास श्री हनुमंत लाल के बालाजी रूप को समर्पित श्री मनोकामना सिद्ध बालाजी मंदिर स्थित है।


प्राचीन श्री हनुमान मंदिर @Ghaziabad Uttar Pradesh

आज से लगभग 40-50 वर्ष पुराना वसुंधरा सेक्टर 16 का यह संकट मोचन प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, सिंदूरी श्री हनुमान विग्रह को आधार मानकर स्थापित किया गया है।


प्राचीन श्री हनुमान मंदिर @Chanakyapuri New Delhi

अगस्त 1960 से श्री राम भक्त हनुमान, नेहरू पार्क के विशाल क्षेत्र में स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख आराध्य के रूप में भक्तों का भय दूर करते हुए मनवांछित वर प्रदान कर रहे हैं।


श्री हनुमान मंदिर @Faridabad Haryana

With the blesses of Bhagwan Jagannath nearby spiritual body श्री हनुमान मंदिर (Shri Hanuman Mandir) in Sector 15A Faridabad.


प्राचीन श्री शिव हनुमान मंदिर @Delhi New Delhi

प्राचीन श्री शिव हनुमान मंदिर (Prachin Shri Shiv Hanuman Mandir) is established by the government employee of Hasanpur Depot New Delhi.


हनुमान मंदिर यमुना बजार @Delhi New Delhi

श्री राम भक्त बजरंगबली महाराज के अनन्य भक्त, पहले गुरु स्वामी तुलसीदास जी महाराज ने अपनी प्रेरणा स्वरूप श्री राम मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर को स्थापित किया।


हनुमान बालाजी मंदिर, विवेक विहार @Vivek Vihar New Delhi

श्री विनोद कुमार बिंदल जी द्वारा स्थापित श्री हनुमान बालाजी मंदिर गुर्दे और पित्ताशय की पथरी के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति द्वारा उपचार के लिए दिल्ली का सर्वाधिक लोकप्रिय मंदिर है।


श्री बालाजी बाबोसा मंदिर @Delhi New Delhi

श्री बालाजी बाबोसा मंदिर दिल्ली के रोहिणी में स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है।


मंदिरपता
प्राचीन हनुमान मंदिर, अलीगंजLodhi Road New Delhi
हनुमान मंदिर, इंद्रपुरमGhaziabad Uttar Pradesh
बालाजी धाम मंदिर, इंदिरापुरमGhaziabad Uttar Pradesh
हनुमान मंदिर, कनाट प्लेसDelhi New Delhi
त्रिवेणी हनुमान मंदिरFaridabad Haryana
108 फुट संकट मोचन धामJhandewalan New Delhi
श्री हनुमंत धामNoida Uttar Pradesh
अखंड ज्योति मनोकामना सिद्ध संकट मोचन प्राचीन हनुमान मंदिरDelhi New Delhi
हनुमान मंदिर, आईपी ​​एक्सटेंशनDelhi New Delhi
बालाजी मंदिर, वैशालीGhaziabad Uttar Pradesh
प्राचीन श्री हनुमान मंदिरGhaziabad Uttar Pradesh
प्राचीन श्री हनुमान मंदिरChanakyapuri New Delhi
श्री हनुमान मंदिरFaridabad Haryana
प्राचीन श्री शिव हनुमान मंदिरDelhi New Delhi
हनुमान मंदिर यमुना बजारDelhi New Delhi
हनुमान बालाजी मंदिर, विवेक विहारVivek Vihar New Delhi
श्री बालाजी बाबोसा मंदिरDelhi New Delhi

Famous Hanuman Temple of Delhi in English

Hanuman Ji is a great devotee of Shri Ram and is an incarnation of Bhagwan Shiva. Hanuman Ji’s parents are named as Anjana and Kesari that’s why he is called as Anjani-Putra and Kesari-Nandan.
यह भी जानें
श्री हनुमान, बजरंगबली, श्री बालाजी

Photo-stories Shri Hanuman Photo-storiesBajrangbali Photo-storiesHanuman Jayanti Photo-storiesBalaji Photo-storiesSundarkand Photo-stories

अगर आपको यह फोटो स्टोरीज पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस फोटो स्टोरीज को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

Latest Photo-stories ›

दिल्ली के प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर

दिल्ली और आस-पास के शहर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर।

दिल्ली के प्रसिद्ध शिव मंदिर

नई दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के प्रमुख 31 भगवान शिव के मंदिर।

दिल्ली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर

हनुमान जी श्री राम के बहुत बड़े भक्त हैं और भगवान शिव के अवतार हैं। हनुमान जी के माता-पिता का नाम अंजना और केसरी है इसलिए उन्हें अंजनी-पुत्रा और केसरी-नंदन कहा जाता है।

द्वादश(12) शिव ज्योतिर्लिंग

शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंग, अलग-अलग स्थानों पर स्थापित शिव ज्योतिर्लिंग, जानिए भारत के 12 ज्योतिर्लिंग के बारे मे | Bharat Ke Barah Shiv Jyotirlinga

दिल्ली के प्रसिद्ध माता मंदिर

नई दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के शीर्ष मा आदि शक्ति, मां दुर्गा और मां काली मंदिरों की सूची...

भारत मे बिरला के प्रसिद्ध मंदिर

बिड़ला मंदिर भारत के पुराने प्रमुख उद्योगपति बिड़ला परिवार द्वारा निर्मित हिंदू मंदिर हैं। बिड़ला मंदिरों की सूची निम्न प्रकार है...

द्वारका के विश्व विख्यात मंदिर

भगवान श्री कृष्ण की कर्म स्थली के नाम से विश्व विख्यात द्वारका शहर गुजरात व भारत के आखिरी पश्चिमी छोर पर स्थित है।...

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP