मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ इंदिरापुरम का सबसे प्रसिद्ध बालाजी मंदिर। |
| ◉ मंगलवार एवं शनिवार को भक्तों की संख्या अधिक होती है। |
| ◉ सुंदर,आकर्षक एवं मनमोहक विग्रह। |
श्री बालाजी धाम मंदिर इंदिरापुरम का सबसे प्रसिद्ध श्री हनुमान बालाजी महाराज को समर्पित मंदिर है। मंदिर मे स्थापित सभी विग्रह सुंदर,आकर्षक एवं मन को मोहने वाले हैं, साथ मे मंदिर के अंदर की सजावट एवं कलाकृतियां उनकी शोभा को और भी अधिक बढ़ा देती हैं।
श्री बालाजी मंदिर की स्थापना श्री राजकुमार गुप्ता जी द्वारा सन् 2013 की हनुमान जयंती के दिन की गई। मंदिर के वर्तमान पुजारी पंडित पवन जी तिवारी(9555915961) पूजा-पाठ एवं अन्य आयोजनो मे आगे बढ़कर भक्तों का सहयोग करते हैं। मंदिर प्रांगण मे प्रत्येक दिन प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक महिला मंडली द्वारा कीर्तन का आयोजन किया जाता है। मंदिर के पूर्व पुजारी पंडित प्रमोद कुमार मिश्रा जी(8766227438) हैं।
हनुमान जयंती मंदिर का सबसे भव्य महोत्सव है, जो भक्तों द्वारा बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है, इसी दिन मंदिर का वार्षिक उत्सव भी होता है। राम-जानकी विवाह एसे मनाया जाता है जैसे सच मे ही भगवान का विवाह हो रहा हो, जिसके अंतर्गत विवाह के सभी कार्यक्रम साधारण विवाह की ही तरह किए जाते हैं।
मंगलवार एवं शनिवार के दिन मंदिर मे भक्तों की संख्या, अन्य दिनों से अधिक होती है। इस दिन भक्त श्री बालाजी महाराज को प्रसाद एवं चोला अर्पित करते हैं। प्रत्येक मंगलवार को मंदिर मे संकीर्तन मंडली द्वारा सुंदरकंड पाठ किया जाता है, जिसके उपरांत भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की जाती है।
मंदिर मे दोनो शिवरात्रि, नवरात्रि, जन्माष्टमी, तुलसी विवाह एवं शनि जयंती बड़े ही उत्साह से मनाई जाती है। जगन्नाथ रथ यात्रा के समय जगन्नाथ उत्सव, दस दिन के लिए गणेशमहोत्सव एवं दीपावली पर दीपोत्सव भी अत्यधिक उत्साह से मनाया जाता है।


Balaji Maharaj with Temple

Maa Durga, Maa Peetambara, Maa Kali

Online Payment Option

Shri Ganesh Devi Riddhi Siddhi, Musak Raj

Balaji Garbh Grah

Shri Shiv Pariwar: Shri Ganesh, Gauri Shankar

Bhagwan Jagannath, Devi Subhadra, Shri Balbhadra, Shri Garun Dev

Lakshmi Narayan

Maa Ashtbhuji

Maa Durga

Shri Shani Maharaj

Shivling With Gan

Shri Ganesh Gauri Shankar

Shri Radha Krishna, Laddu Gopal

Shri Ram Pariwar: Bhagwan Shri Ram, Mata Janki, Bhai Lakshman, Shri Hanumant Lal

Panditji in Satsang Hall

Temple Outer View

भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।