Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ - भजन (Beta Bulaye Jhat Daudi Chali Aaye Maa)


बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ - भजन
॥ स्तुति ॥
मैं नही जानू पूजा तेरी,
पर तू ना करना मैया देरी,
तेरा लख्खा तुझे पुकारे,
लाज तू रखले अब माँ मेरी ॥
॥ भजन ॥
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ,
अपने बच्चो के आँसू देख नहीं पाए माँ,
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ ॥

वेद पुराणो में भी माँ की, महिमा का बखान है ।
वो झुकता माँ चरणों में, जिसने रचा जहान है ।
देवर्षि भी समझ ना पाए, ऐसी लीला रचाए माँ ।
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ ॥

संकट हरनी वरदानी माँ, सबके दुखड़े दूर करे ।
शरण आए दिन दुखी की, विनती माँ मंजूर करे ।
सारा जग जिसको ठुकरादे, उसको गले लगाए माँ ।
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ ॥

बिगड़ी तेरी बात बनेगी, माँ की महिमा गा के देख ।
खुशियो से भर जाएगा, तू झोली तो फैलाके देख ।
झोली छोटी पड़ जाती है, जब देने पे आए माँ ।
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ ॥

कबसे तेरी कचहरी में माँ, लिख कर दे दी अर्जी ।
अपना ले चाहे ठुकरा दे, आगे तेरी मर्जी ।
लख्खा शरण खड़ा हथ जोड़े, जो भी हुकुम सुनाए माँ ।
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ ॥

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ,
अपने बच्चो के आँसू देख नहीं पाए माँ,
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Beta Bulaye Jhat Daudi Chali Aaye Maa in English

Main Nahi Janu Pooja Teri, Par Tu Na Karana Maiya Deri, Tera Lakhkha Tujhe Puk...
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanLakkha Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

शिव शंकर की कृपा हो जाए

शिव शंकर की कृपा हो जाए, शिव, शंकर, की कृपा, हो जाए, जीवन की, हर बाधा, मेरी हल, हो जाए ॥

तुम कालों के काल, बाबा मेरे महाकाल - भजन

तुम कालों के काल, बाबा मेरे महाकाल, दुनिया भी जाने तू है, कालों का काल, कालों का काल, डरे तुझसे भी काल, ओ मेरे महाकाल, तुम कालो के काल, बाबा मेरे महाकाल, बाबा मेरे महाकाल ॥

डमरू वजदा भोले दा - भजन

सारी दुनिया, शीश नवावे, पी के, भंग, लोर में आवे ll पी के, भंग, लोर में आवे, नाम भी, गूंजता, भोले का, आ जाओ, नाच लो, जिसने नाचना, जी, डमरू बजता भोले का ll

भोले तेरी लीला अनोखी: भजन

भोले तेरी लीला अनोखी, शंकर तेरी लीला अनोखी, है गजब का गोला, शिव बम बम बम बम भोला, शिव बम बम बम बम भोला ॥

बाबा मुझे दर्शन दें महाकाल - भजन

मैं आया उज्जैन महाकाल, बाबा मुझे दर्शन दे, दर्शन दे मुझे दर्शन दे, दर्शन दे मुझे दर्शन दे, तेरा प्यारा है दरबार, आज मुझे दर्शन दे ॥

जय महांकाल जय महांकाल - भजन

जिसने सोतो को जगा दिया, जागों को जिसने चला दिया, चलतो को जिसने दौड़ाया, निष्ठा को दी प्रेरक उछाल, जय महांकाल जय महांकाल, जय महांकाल जय महांकाल ॥

बम बम भोला, पहना सन्यासी चोला - भजन

बम बम बम बम बम भोला, पहना सन्यासी चोला, कांधे झोला अनमोला डाल के, दर्शन करने चले हैं नंदलाल के ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP