Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

दुर्गे भवानी तू ही काली कल्याणी: भजन (Durge Bhawani Tu Hi Kali Kalyani)


दुर्गे भवानी तू ही काली कल्याणी: भजन
दुर्गे भवानी तू ही काली कल्याणी,
तेरी शक्ति है अपार,
कोई पाया नहीं पार,
मैया जगदम्बे, जगदम्बे,
दुर्गें भवानी तू ही काली कल्याणी ॥
शुम्भ निशुम्भ ने जब देवों को हराया,
उनका स्वर्ग लिया छीन,
देव हुए बलहीन,
मैया जगदम्बे, जगदम्बे,
दुर्गें भवानी तू ही काली कल्याणी ॥

सभी देव मिल आए माँ तेरी शरण में,
तुमने काली रूप धारा,
असुरों को ललकारा,
मैया जगदम्बे, जगदम्बे,
दुर्गें भवानी तू ही काली कल्याणी ॥

रूप था भयंकर तीनों लोक थर्राए,
माँ की आँखों में थी ज्वाला,
गल में थी मुंड माला,
मैया जगदम्बे, जगदम्बे,
दुर्गें भवानी तू ही काली कल्याणी ॥

असुरों की मुंड माल गले में सजाए,
कर में खड़ग खप्पर धारे,
रण में भरती हुंकारे,
मैया जगदम्बे, जगदम्बे,
दुर्गें भवानी तू ही काली कल्याणी ॥

चंड मुंड तुमसे लड़ने रण में जब आए,
शीश दोनों के उतारे,
लाखो रक्त बीज मारे,
मैया जगदम्बे, जगदम्बे,
दुर्गें भवानी तू ही काली कल्याणी ॥

शुम्भ निशुम्भ भारी सेना लेके आए,
किया दोनों का संहार,
देवों ने की जय जयकार,
मैया जगदम्बे, जगदम्बे,
दुर्गें भवानी तू ही काली कल्याणी ॥

दुर्गे भवानी तू ही काली कल्याणी,
तेरी शक्ति है अपार,
कोई पाया नहीं पार,
मैया जगदम्बे, जगदम्बे,
दुर्गें भवानी तू ही काली कल्याणी ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Durge Bhawani Tu Hi Kali Kalyani in English

Durge Bhawani Tu Hi Kali Kalyani, Teri Shakti Hai Aapar, Koi Paya Nhi Paar, Maiya Jagdambe, Jagdambe, Durge Bhawani Tu Hi Kali Kalyani ॥
यह भी जानें

Bhajan Navratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanGupt Navratri BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanAshtami BhajanMahalaya BhajanAmbe BhajanMaa Jagdambe Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ओ कान्हा रे - भजन

रोज़ सुबह पनघट पर खेले, बिन रंगों की होली, रोज़ सुबह पनघट पर खेले, बिन रंगों की होली..

गौरी के लाड़ले, महिमा तेरी महान - भजन

गौरी के लाड़ले, महिमा तेरी महान, करता है सबसे पहले, पूजा तेरी जहान, गौरी के लाडले, महिमा तेरी महान ॥

मेरी बिगड़ी बना दे ओ देवा: श्री गणेश भजन

सबसे पहले तेरा वंदन करने आई उमानन्द करदे पूरी मुरादे ओ देवा, सिद्ध करदे तू काज हे गणो के महाराज मेरी बिगड़ी बना दे ओ देवा ॥

तेरी जय हों जय हों, जय गोरी लाल - भजन

तेरी जय हों जय हों, जय गोरी लाल, पूजू तेरा नाम, करो सबको निहाल, तेरी जय हों जय हों, जय गोरी लाल ॥

अपने रंग रंगलो गजानन: भजन

अपने रंग रंगलो गजानन, दिल तुम्हारा हो गया, दिल तुम्हारा हो गया देवा, दिल तुम्हारा हो गया, कुछ रहा ना मुझ में मेरा, सब तुम्हारा हो गया, अपने रंग रंगलों गजानन, दिल तुम्हारा हो गया ॥

जब जपेगा शिव का नाम तेरे बनेगे बिगड़े काम - भजन

सुबह सुबह निस दिन जाया कर शिव के मंदिर, सुबह सुबह तू उठ के निस दिन शिव के मंदिर जाया कर, जब जपे गा शिव का नाम तेरे बनेगे बिगड़े काम, नाम जब जपेगा शिव का नाम तेरे बन जायेगे सब बिगड़े काम...

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP