Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

हम आये है तेरे द्वार, गिरजा के ललना - भजन (Hum Aaye Hai Tere Dwar Girija Ke Lalna)


हम आये है तेरे द्वार, गिरजा के ललना - भजन
हम आये है तेरे द्वार,
गिरजा के ललना,
हो देवो के सरदार,
गिरजा के ललना,
करने दीदार दीदार दीदार,
दीदार गिरजा के ललना,
अरे दे ताली दे ताली नाचे रे,
सब भक्त तेरे अंगना,
हम आये हैं तेरे द्वार,
गिरजा के ललना ॥
लंबोदर गजबदन गजानन,
लाये खुशहाली,
महक उठे वन उपवन खेतन,
आई हरियाली,
अरे झूम झूम के भगता तेरी,
करते वंदना,
अरे दे ताली दे ताली नाचे रे,
सब भक्त तेरे अंगना,
हम आये हैं तेरे द्वार,
गिरजा के ललना ॥

तीजा रही उपासी गौरा,
सह के कठिन कलेश,
लगत चौथ चंदा के नाईं,
पूजे गौर गणेश,
अरे लालन बनके महा शक्ति के,
झूले झूलना,
अरे दे ताली दे ताली नाचे रे,
सब भक्त तेरे अंगना,
हम आये हैं तेरे द्वार,
गिरजा के ललना ॥

घर घर मे तुम आये गणपति,
हो रही जय जयकार,
ये ‘बेनाम’ खड़ा कर जोरे,
ले फूलन के हार,
अपने इस ‘संदीप’ को गणपति,
दाता न भूलना,
अरे दे ताली दे ताली नाचे रे,
सब भक्त तेरे अंगना,
हम आये हैं तेरे द्वार,
गिरजा के ललना ॥

हम आये है तेरे द्वार,
गिरजा के ललना,
हो देवो के सरदार,
गिरजा के ललना,
करने दीदार दीदार दीदार,
दीदार गिरजा के ललना,
अरे दे ताली दे ताली नाचे रे,
सब भक्त तेरे अंगना,
हम आये हैं तेरे द्वार,
गिरजा के ललना ॥

Hum Aaye Hai Tere Dwar Girija Ke Lalna in English

Hum Aaye Hai Tere Dwar, Girija Ke Lalna, Ho Devo Ke Sardar, Giraja Ke Lalna, Karane Didar Didar Didar, Didar Giraja Ke Lalna, Are De Tali De Tali Naache Re, Sab Bhakt Tere Angana, Hum Aaye Hai Tere Dwar, Girija Ke Lalna ॥
यह भी जानें

Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के: भजन

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के, चरणों में रखा कलेजा, खोल के, श्याम नजरे देख लो, अब खोल के ॥

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार: भजन

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार, बन के दीवानी मैं तो नाचूंगी, सांवरा होके दीवानी मैं तो नाचूंगी,
ओ लागी लागी रे प्रित, थासु सांवरिया सरकार ॥

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे: भजन

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे, मैं मुड़ मुड़ दर तेरे आया, मुड़ मुड़ दर तेरे आया, दिल गया हार सांवरे,
मेरे बाबा तुझें किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे ॥

मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है: भजन

हम दोनों का रिश्ता, कितना प्यारा है, मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP