Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

कैसी लीला रचाई जी हनुमत बालाजी: भजन (Kaisi Leela Rachai Ji Hanumat Balaji)


कैसी लीला रचाई जी हनुमत बालाजी: भजन
कैसी लीला रचाई जी,
के हनुमत बालाजी,
कैसी लीला रचायी जी,
के बजरंग बालाजी ॥
खेल करत अंबर में निकल गए,
समझ के फल तुम सूरज निगल गये,
करी देवो ने विनती जी,
के बजरंग बालाजी,
कैसी लीला रचायी जी,
के बजरंग बालाजी ॥

दसकंधर किया हरण सिया का,
लंका में जा पता किया था,
तुमने लंका जलाई जी,
के बजरंग बालाजी,
कैसी लीला रचायी जी,
के बजरंग बालाजी ॥

लंका जला शांत की ज्वाला,
मछली पेट गर्भ तुम डाला,
की सूत से लड़ाई जी,
के बजरंग बालाजी,
कैसी लीला रचायी जी,
के बजरंग बालाजी ॥

शक्तिबाण लग्यो लक्ष्मण के,
संकट मे थे प्राण लखन के,
करी तुरत सहाई जी,
के बजरंग बालाजी,
कैसी लीला रचायी जी,
के बजरंग बालाजी ॥

अहिरावण ने की चतुराई,
राम लखन दोउ लिए चुराई,
ली बंद छुड़ाई जी,
के बजरंग बालाजी,
कैसी लीला रचायी जी,
के बजरंग बालाजी ॥

‘गीता’ भी है तेरी सेवक,
मेरी नैया के तुम केवट,
दो पार लगाई जी,
के बजरंग बालाजी,
कैसी लीला रचायी जी,
के बजरंग बालाजी ॥

कैसी लीला रचाई जी,
के हनुमत बालाजी,
कैसी लीला रचायी जी,
के बजरंग बालाजी ॥

Kaisi Leela Rachai Ji Hanumat Balaji in English

Kesi Leela Rachai Ji, Ke Hanumat Balaji, Kesi Leela Rachai Ji, Ke Hanumat Balaji ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मेला कार्तिक का दिखा दो - भजन

मेला कार्तिक का दिखा दो दर पे मुझे अब बुला लो, मैं अकेला हो न जाऊ दूर चरणों से हो न जाऊ बाबा मुझको गले से लगा लो, मेला कार्तिक का दिखा दो दर पे मुझे अब बुला लो।

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

गुरु भजन

गुरु, गुरुदेव, व्यास पूर्णिमा, गुरु ज्ञान, प्रेरणादायी, सुबह, दैनिक, दैनिक, आर्य समाज

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

श्री हनुमान-बालाजी भजन

सुंदरकांड, हनुमान जयंती, मंगलवार व्रत, शनिवार, बूढ़े मंगलवार में गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री हनुमान-बालाजी के भजन..

वीर हनुमाना अति बलवाना - भजन

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे...

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP