Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मैं आया हूं तेरे द्वारे, गणराज गजानन प्यारे - भजन (Main Aaya Hoon Tere Dware Ganaraj Gajanan Pyare)


मैं आया हूं तेरे द्वारे, गणराज गजानन प्यारे - भजन
मैं आया हूँ तेरे द्वारे,
गणराज गजानन प्यारे ॥
दोहा – प्रथमे गौरा जी को वंदना,
द्वितीये आदि गणेश,
तृतीये सुमिरा माँ शारदा,
मेरे कारज करो हमेश।
पहले किसे मनाइए,
और किसका कीजे ध्यान,
मात पिता गुरु आपणा,
सकल पुरुष का नाम ॥

मैं आया हूँ तेरे द्वारे,
गणराज गजानन प्यारे,
मेरी नैया पड़ी है किनारे,
ओ विघन विनाशन हारे,
मुझे कौन संभाले,
मेरी लाज बचाले,
मेरे मन मोहिया,
तेरा बस ध्यान किया,
गजानन नाम लिया,
तेरा बस ध्यान किया,
गजानन नाम लिया ॥

प्रथम मनाऊं मैं तुम्हे,
गौरी पुत्र गणेश जी,
दुष्टो का करते दमन,
काटो कठिन कलेश जी,
विद्या का भंडार है,
माया बड़ी अपार है,
ये अद्भुत अवतार है,
सबका बेड़ा पार है।
मुझे कौन संभाले,
मेरी लाज बचाले,
मेरे मन मोहिया,
तेरा बस ध्यान किया,
गजानन नाम लिया,
तेरा बस ध्यान किया,
गजानन नाम लिया ॥

रूप चतुर्भुज है तेरा,
मूरत बड़ी विशाल है,
मूसे पे असवार हो,
बड़ी निराली चाल है,
रिद्धि सिद्धि सेवा करे,
योगीजन तेरा ध्यान धरे,
भक्तो उद्धार करे,
भवसागर से पार करे।
मुझे कौन संभाले,
मेरी लाज बचाले,
मेरे मन मोहिया,
तेरा बस ध्यान किया,
गजानन नाम लिया,
तेरा बस ध्यान किया,
गजानन नाम लिया ॥

‘शिवमण्डल’ गणराज का,
गाता हरदम गीत है,
इच्छा पूरी हो रही,
होती सदा ही जीत है,
जीवन में जो चैन है,
गणपति जी की देन है,
अपना बनाया है तुझे,
खुशी से चमके नैन हैं।
मुझे कौन संभाले,
मेरी लाज बचाले,
मेरे मन मोहिया,
तेरा बस ध्यान किया,
गजानन नाम लिया,
तेरा बस ध्यान किया,
गजानन नाम लिया ॥

मैं आया हूं तेरे द्वारे,
गणराज गजानन प्यारे,
मेरी नैया पड़ी है किनारे,
ओ विघन विनाशन हारे,
मुझे कौन संभाले,
मेरी लाज बचाले,
मेरे मन मोहिया,
तेरा बस ध्यान किया,
गजानन नाम लिया,
तेरा बस ध्यान किया,
गजानन नाम लिया ॥

Main Aaya Hoon Tere Dware Ganaraj Gajanan Pyare in English

Main Aaya Hoon Tere Dware, Ganaraj Gajanan Pyare, Meri Naiya Padi Hai Kinare, O Vighan Vinashan Haare, Mujhe Kaun Sambhale, Meri Laaj Bachale, Mere Man Mohiya, Tera Bas Dhyaan Kiya, Gajanan Naam Liya, Tera Bas Dhyaan Kiya, Gajanan Naam Liya ॥
यह भी जानें

Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

बिगड़ी तेरी बनाएगा - भजन

बिगड़ी तेरी बनाएगा, नाम गणपति का, संकट सभी मिटाएगा, नाम गणपति का, बिगड़ी बनाएगा, संकट मिटाएगा, कष्ट ना कभी तू पायेगा, जो मन से तू गाएगा, नाम गणपति का, बिगड़ी तेरी बनाएगा, नाम गणपति का ॥

मैं थाने सिवरू गजानन देवा - भजन

मैं थाने सिवरू गजानन देवा, वचनों रा पालनहारा जी ओ, सरस्वती मात शारदा ने सिवरू, हिरदे करो नी उजियाला जी ओ, निन्दरा निवारू भोलेनाथ ने, निन्दरा निवारू भोलेनाथ ने ॥

गजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है - भजन

गजानंद महाराज पधारो, कीर्तन की तैयारी है, आओ आओ बेगा आओ, चाव दरस को भारी है॥

मैं आया हूं तेरे द्वारे, गणराज गजानन प्यारे - भजन

मैं आया हूं तेरे द्वारे, गणराज गजानन प्यारे, मेरी नैया पड़ी है किनारे, ओ विघन विनाशन हारे, मुझे कौन संभाले, मेरी लाज बचाले,
मेरे मन मोहिया, तेरा बस ध्यान किया, गजानन नाम लिया, तेरा बस ध्यान किया, गजानन नाम लिया ॥

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

Janmashtami - Janmashtami
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP