गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

सरस्वती अमृतवाणी (Saraswati Amritwani)


सरस्वती अमृतवाणी
सुरमय वीणा धारिणी,
सरस्वती कला निधान,
पावन आशीष से करदे,
जन जन का कल्याण ।
विद्या बोध स्वरूपिणी,
मन मोहक तेरा रूप,
हर ले निशा अज्ञान की,
ज्ञान की देकर दूप ।

शारदे माँ सुरेस्वारी,
कर दुखों का अंत,
ज्योतिर्मय है जगत में,
महिमा तेरी अंनत ।

त्रिभुवन में है गूंजता,
मधुर तेरा संगीत,
दिव्य आकर्षण है लेता,
शत्रु का मन जीत ।

जय सरस्वती माँ,
जय हो सरस्वती माँ..

देवी ज्ञान विज्ञान की,
कष्ट हरण तेरा जाप,
तेरे उपासक को छुवे,
कभी न दुःख संताप ।

कला निधि करुनेस्वरी,
करुणा करदे आपार,
कलह कलेश न हो यहाँ,
सुखमय हो संसार ।

सात सुरों के स्वामिनी,
सातों रंग तेरे पास,
अपने साधक की करना,
पूर्ण हर एक आश ।

श्री नारायण की प्रिय,
प्रीत की पुस्तक खोल,
पीड़ित पा जाए शांति,
वाणी मनोहर बोल ।

जय सरस्वती माँ,
जय हो सरस्वती माँ..

बुद्धि और विवेक का,
दे सबको उपहार,
सर्व कलाओं से मैया,
भरे तेरे भण्डार ।

परम योग स्वरूपिणी,
मोडक मन की हर,
सर्व गुणों के रत्नों से,
घर साधक का भर ।

कला में दे प्रवीणता,
जग में बढ़ा सम्मान,
तेरे अनुग्रह से बनते,
अनपढ़ भी विद्वान ।

भगतों के मन पटल पर,
अंकित हो तेरा नाम,
हर एक कार्य का मिले,
मन बांछित परिणाम ।

जय सरस्वती माँ,
जय हो सरस्वती माँ..

तेरी अनुकम्पा से होता,
प्रतिभा का विकाश,
ख्याति होती विश्व में,
जीवन आता रास ।

हंस के वाहन बैठ के,
प्रिये जगत में घूम,
दशों दिशाओं में मची,
तेरे नाम की धूम ।

स्मरण शक्ति दे हमें,
जग की श्रृजन हार,
तेरे कोष में क्या कमी,
तूम हो अपरंपार ।

श्वेत कमल के आसन पर,
मैया रही विराज,
तेरी साधना जो करे,
सिद्ध करे उनके काज ।

Saraswati Amritwani in English

Suramay Veena Dharini, Saraswati Kala Nidhaan, Paavan Aasheesh Se Karade, Jan Jan Ka Kalyaan ।..
यह भी जानें

Bhajan Maa Saraswati BhajanSchool BhajanCollege BhajanSaraswati Shishu Mandir BhajanVasant Panchami BhajanBasant Panchami BhajanSaraswati Puja BhajanSaraswati Jayanti Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ: भजन

म्हारा कीर्तन मे रस बरसाओ, आओ जी गजानन आओ ॥

विनती सुनलो मेरे गणराज: भजन

विनती सुनलो मेरे गणराज आज भक्ति क़ा फल दीजिये, पहले तुमको मनाता हूँ मै देवा कीर्तन सफल कीजिए ॥

मंगल मूर्ति रूप लेकर गणपति जी आ गए: भजन

मंगल मूर्ति रूप लेकर गणपति जी आ गए, भक्त जनों के दिल पर देवा दूर दूर तक छा गए, गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया ॥

तेरे दरशन को गणराजा, तेरे दरबार आए है: भजन

सुना है ताजे फूलों के, तुम्हे गजरे सुहाते है, सुना है ताजे फूलों के, तुम्हे गजरे सुहाते है, बागों से ‘सुमन योगी’, सुगन्धित फुल लाए है,
तेरे दरशन को गणराजा, तेरे दरबार आए है ॥

जय गणेश गौरी नंदन:भजन

जय गणेश गौरी नंदन दीन के दयाला, भक्तों के अंतर में कीजिए उजाला, जय गणेश गौरी नंदन ॥

गणेश भजन

श्री गणेश मंदिर, विनायक मंदिर, गणेशोत्सव, गणेश चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, शुभ कार्य एवं ग्रह प्रवेश मे गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री गणेश भजन..

इक हार बना सोहणा - भजन

इक्क, हार, बणा सोहणा ॥ मैं, लै मंदिरां, वल्ल जाणा ॥ बूहा, खोल पुजारिया वे ॥ मैं, मां दा, दर्शन पाणा...इक्क, हार, बणा सोहणा...

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP