Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

उंचिया पहाड़ा वाली माँ, हो अम्बे रानी: भजन (Uchiya Pahadawali Maa O Ambe Rani)


उंचिया पहाड़ा वाली माँ, हो अम्बे रानी: भजन
उंचिया पहाड़ा वाली माँ,
हो अम्बे रानी,
थोड़ी सी मैहर कर दे,
कितनी उम्मीदे लाया,
कितने ही सपने,
थोड़ी सी मैहर कर दे ॥
उंचिया पहाड़ा वाली है मैया,
गूंजते जयकारे तेरे है मैया।
उंचिया पहाड़ा वाली है मैया,
गूंजते जयकारे तेरे है मैया ॥

यूँही नहीं आए हम,
मैया तेरे दर पे,
बनके के पुजारी,
तेरे नाम के,
हमको बनाना है,
अपना नसीबा,
मेहरवाली पल्ला,
तेरा थाम के,
लगे है कतार में,
खड़े है इंतजार में,
थोड़ी सी मैहर कर दे ॥

उंचिया पहाड़ा वाली है मैया,
गूंजते जयकारे तेरे है मैया।
उंचिया पहाड़ा वाली है मैया,
गूंजते जयकारे तेरे है मैया ॥

ममता महान तेरी,
ऊँची ऊँची शान माँ,
दया का खजाना,
जरा खोल दे,
चरणों में तेरे मैने,
शीश झुकाया,
कर दे इशारा,
कुछ बोल दे,
पतझड़ जाए,
दुःख झड़ जाए,
थोड़ी सी मैहर कर दे ॥

उंचिया पहाड़ा वाली है मैया,
गूंजते जयकारे तेरे है मैया।
उंचिया पहाड़ा वाली है मैया,
गूंजते जयकारे तेरे है मैया ॥

जाने जग सारा,
तुझे जग जननी,
भगतो का करे,
बेड़ा पार तू,
भूल मेरी माफ़ कर,
जोतावाली माता,
मुझपे भी कर,
उपकार तू,
भटकु जो राह से,
तो बाह मेरी थाम लेना,
थोड़ी सी मैहर कर दे ॥

उंचिया पहाड़ा वाली है मैया,
गूंजते जयकारे तेरे है मैया।
उंचिया पहाड़ा वाली है मैया,
गूंजते जयकारे तेरे है मैया ॥

मन से पुकार के,
मैया को मना ले,
मैया है सरल,
बड़ी भाव से,
तेरी तक़दीर के,
खोल देगी ताले,
मैया का नाम ले,
बड़े चाव से,
इतना ही कहना,
पड़ेगा बड़े प्यार से,
थोड़ी सी मैहर कर दे ॥

उंचिया पहाड़ा वाली है मैया,
गूंजते जयकारे तेरे है मैया।
उंचिया पहाड़ा वाली है मैया,
गूंजते जयकारे तेरे है मैया ॥

उंचिया पहाड़ा वाली माँ,
हो अम्बे रानी,
थोड़ी सी मैहर कर दे,
कितनी उम्मीदे लाया,
कितने ही सपने,
थोड़ी सी मैहर कर दे ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Uchiya Pahadawali Maa O Ambe Rani in English

Uchiya Pahadawali Maa, O Ambe Rani, Thodi Si Mehar Kar De, Kitni Ummid Laya, Kitne Hai Sapne, Thodi Si Mehar Kar De ॥
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanJeen Bhawani BhajanJeen Mata BhajanRajasthani BhajanKuldevi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

दीवाने श्री राम के - भजन

भगवे के, तिलक के, और बस एक नाम के, हम हैं दीवाने - दीवाने श्रीराम के, जो राम के नहीं, ना हमारे किसी काम के, हम हैं दीवाने - दीवाने श्रीराम के॥

लड्डू गोपाल मेरा, छोटा सा है लला मेरा - भजन

लड्डू गोपाल मेरा लड्डू गोपाल, छोटा सा है लला मेरा करतब करे कमाल...

नैया मझधार मेरी, टूटी पतवार मेरी: भजन

नैया मझधार मेरी, टूटी पतवार मेरी, बन के तू मांझी, आजा श्याम मेरे ॥

तेरी माया का ना पाया कोई पार, की लीला तेरी तु ही जाने - भजन

तेरी माया का ना पाया कोई पार, की लीला तेरी तु ही जाने॥ तु ही जाने ओ श्यामा तु ही जाने, सारी दुनिया के सिर जन हार, की लीला तेरी तु ही जाने ॥

कृष्ण भजन

जन्माष्टमी, राधाष्टमी, होली, भागवत कथा, गीता पाठ, कीर्तन, भजन संध्या मे प्रसिद्ध श्री कृष्ण भजन..

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP