मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ जयपुर का आध्यात्मिक एवं दर्शनीय सूर्योदय और सूर्यास्त बिंदु है। |
| ◉ गलताजी धाम के रास्ते में आने वाला मंदिर। |
सूर्य मंदिर जयपुर का आध्यात्मिक एवं दर्शनीय सूर्योदय और सूर्यास्त बिंदु है। जयपुर की पहिली और आखिर 90 अंश की किरण इसी मंदिर पर पड़ती है, इसलिए महाराज सवाई जय सिंह के दूत श्री राव कृपा रामजी के द्वारा यहाँ मंदिर बनवाया गया था। मंदिर में सूर्य भगवान के साथ उनकी पत्नी रेणुका जी का विग्रह स्थापित है। और दूसरे विग्रह में सूर्य देव झूले पर विराजमान हैं।
सूर्य भगवान से सम्वन्धित यह मंदिर पहाड़ी पर उपर दक्षिण की ओर एक थोड़े से आगे निकले हुये भाग पर स्थित है। यह मंदिर गलताजी धाम की ओर जाने वाले पैदल मार्ग के रास्ते में आता है। रविवार के दिन दूर दूर से भक्त मंदिर दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर पुरातात्विक सर्वेक्ष विभाग द्वारा संरक्षित स्मारक / क्षेत्र में वर्गीकृत किया गया है। मंदिर से सम्पूर्ण जयपुर को एक झलक मे देखने वाला नजारा भक्तों के साथ पर्यटकों को भी कभी लुभाता है।

सूर्य मंदिर, जयपुर

सूर्य मंदिर, जयपुर

सूर्य मंदिर, जयपुर

सूर्य मंदिर, जयपुर

सूर्य मंदिर, जयपुर

सूर्य मंदिर, जयपुर

सूर्य मंदिर, जयपुर

सूर्य मंदिर, जयपुर

सूर्य मंदिर, जयपुर

सूर्य मंदिर, जयपुर

सूर्य मंदिर, जयपुर
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।