Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो - भजन (Chalo Shiv Shankar Ke Mandir Me Bhakto)


चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो - भजन
लिया नाम जिसने भी शिवजी का मन से,
उसे भोले शंकर ने अपना बनाया ।
खुले उस पे सब द्वार शिव की दया के,
जो श्रद्धा से भोले के मंदिर में आया ॥
हर हर हर महादेव की जय हो ।
शंकर शिव कैलाशपति की जय हो ॥

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो,
शिव जी के चरणों में सर को झुकाए ।
करें अपने तन मन को गंगा सा पावन..2
जपें नाम शिव का भजन इनके गाएं ॥

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो
हर हर हर महादेव की जय हो ।..4

यह संसार झूठी माया का बंधन,
शिवालयमें मार्ग है मुक्ति का भक्तो ।
महादेव का नाम लेने से हर दिन,
मिलेगा हमें दान शक्ति का भक्तो ।
मिट्टी में मिट्टी की काया मिलेगी..2
चलो आत्मा को तो कुंदन बनाएं ॥
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो॥

कहीं भी नहीं अंत उस की दया का,
करें वंदना उस दयालु पिता की ।
हमें भी मिले छावं उसकी कृपा की,
हमे भी मिले भीख उसकी दया की ।
लगाकर समाधि करें शिव का सिमरन..2
यूँ सोये हुए भाग्य अपने जगाएं ॥
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो ॥

करें सब का कल्याण, कल्याणकारी,
भरे सबके भण्डार त्रिनेत्र धारी ।
कोई उसको जग में कमी ना रहेगी,
बनेगा जो तनमन से शिव का पुजारी ।
करे नाम लेकर सफल अपना जीवन..2
यह अनमोल जीवन यूँही ना गवाए ॥

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो
शिव जी के चरणों में सर को झुकाए ।
करें अपने तन मन को गंगा सा पावन..2
जपें नाम शिव का भजन इनके गाएं ॥

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो
हर हर हर महादेव की जय हो ।..4

श्री शिव पंचाक्षर स्तोत्र | शिव चालीसा | आरती: श्री शिव, शंकर, भोलेनाथ

Chalo Shiv Shankar Ke Mandir Me Bhakto in English

Chalo Shiv Shankar Ke Mandir Mein Bhakto, Har Har Har Mahadev Kee Jay Ho ।
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

वो महाकाल सरकार है - भजन

तीन लोक के स्वामी है वो सर्व जगत आधार है, देवो में वो है देव बड़े वो सबके पालन हार है, अवंतिका नगरी जो बैठे करके भस्म श्रृंगार है….. महाकाल सरकार है वो महाकाल सरकार है।

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

तेरी जय हो गणेश - भजन

तेरी जय हो गणेश, किस जननी ने तुझे जनम दियो है,..

गजानंद बेगा आओ, साथ रिद्धि सिद्धि ने ल्याओ: भजन

आओ गजानंद प्यारा, बेगा पधारो गणपति जी, दुन्दाला, सुंडाला, गजानंद बेगा आओ, साथ रिद्धि सिद्धि ने ल्याओ, गजानन्द बेगा आओ,
साथ रिद्धि सिद्धि ने ल्याओ ॥

आये है गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना - भजन

आये है गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना, आये मोरे आंगना, जी आये मोरे आंगना, आये हैं गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना ॥

मैंने मन को मंदिर बनाया - भजन

मैंने मन को मंदिर बनाया, ओ गौरी मैया के लाला, तेरी मूरत को उसमे सजाया, ओ गौरी मैया के लाला, ओ गौरी मैया के लाला ॥

श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में - भजन

श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, देख लो मेरे मन के नागिनें में।

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP