शिव शक्ति मंदिर, वसुंधरा - Shiv Shakti Mandir, Vasundhara

मुख्य आकर्षण - Key Highlights

◉ वसुंधरा का सबसे बड़ा शिव-शक्ति मंदिर है।
◉ हरियाली, पेड़-पौधे एवं पुष्पों से घिरा सुगंधित एवं मनोरम वातावरण।
भगवान शिव, माता आदिशक्ति एवं मकर संक्रांति को समर्पित श्री शिव शक्ति संक्रांति मंदिर, वसुंधरा का सबसे बड़ा शिव-शक्ति मंदिर है।

मंदिर की स्थापना सन् 2001 के कालखंड मे वसुंधरा उप-शहर के स्थानीय भक्तों की साधना से हुआ है। मंदिर के वर्तमान पुजारी पंडित लक्ष्मीकांत द्विवेदी जी(7042231046) के तप का ही परिणाम है, कि मंदिर परिसर की दिव्यता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है।

मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे दो पवित्र वृक्ष क्रमशः दाहिनी ओर पीपल भगवान श्री वासुदेव तथा बाईं ओर वट वृक्ष साच्छात भगवान भोलेनाथ को स्थापित करते हैं। अतः मंदिर मे प्रवेश करते ही भक्तों को यहाँ के वायुमंडल मे फैली दिव्यता का आभास होना प्रारंभ हो जाता है।

प्रवेश द्वार से अंदर आते ही बाईं ओर माता शीतला का मंदिर और उसके चारों ओर रंग-बिरंगे पुष्प की छटा को देखकर, भक्ति-भारत के कैमरों ने भी स्वयं को नही रोक पाया। मंदिर के दाहिनी ओर उँचाई पर स्थापित भगवान शिव का धाम, उसके पश्चात श्री शनि धाम एवं हरे-भरे उपवन से घिरे नवग्रह धाम की शोभा बस मन मे बसाए रखने की रहती है।

जन्माष्टमी पर वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन किया जाता है, दोनो शिवरात्रि एवं नवरात्रि यहाँ बड़ी धूम-धाम से मनाए जाते हैं। मंदिर प्रांगण मे, प्रत्येक सोमवार, पूर्णिमा एवं एकादशी को शाम 5 से 6:30 तक महिला संकीर्तन तथा प्रत्येक मंगलवार को रात्रि 8 - 9 बजे तक अमृत वाणी पाठ का आयोजन जाता है।

मंदिर के चारों ओर फैली हरियाली, पेड़-पौधेऔर उनपर लधे नाना प्रकार के पुष्प, मंदिर के वातावरण को और भी सुगंधित एवं मनोरम बनाते हैं। मंदिर मे 5-7 ब्राह्मण के निवास की सुविधा भी उपलब्ध है। मंदिर द्वारा गरीब जन के निमित्त दान तथा अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाती है।
प्रचलित नाम: श्री शिव शक्ति संक्रांति मंदिर
Shiv Shakti Mandir, Vasundhara - Read In English
Largest Shiva-Shakti temple of Vasundhara Ghaziabad. A fragrant and captivating environment surrounded by greenery, trees and flowers.

जानकारियां - Information

दर्शन समय
गर्मी: 4:00 AM - 12:00 PM, 4:30 - 10:00 PM; शरद: 5:00 AM - 1:00 PM, 4:00 - 10:00 PM
6:00 AM: प्रभात आरती
6:30 PM : संध्या आरती
धाम
Sheetala MataSurya DevShri Satyanarayan BhagwanShivling with Gan
Ram Mandir: Shri Sinduri HanumanShri Ram PariwarShri Radha KrishnaGauri ShankarAkhand JyotiMaa SarswatiMaa Bhagwati
Bhairav NaathShri Panchmukhi HanumanjiGram devta
Shani Dham: Shri Shani DevNavgrah Dham
Shiv MurtiYagyashalaMaa TulsiPeepalVat Vriksha
Tree: Pakhar TreeRudrakshBelpatraBadamCoconutBambooJamunAawalaSareefaKhajoorHarsringarNeebuAnd different flowers
बुनियादी सेवाएं
Prasad, Prashad & Flower Shop, RO Water, Water Cooler, Hand Pump, Shoe Store, Power Backup, Shoe Store, Washrooms, CCTV Security, Sitting Benches, Music System, 8-10 Car Parking, Garden
धर्मार्थ सेवाएं
5-7 ब्राह्मण निवास
स्थापना
सन् 2001 के आस-पास
महंत
पंडित लक्ष्मीकांत द्विवेदी जी
📞 7042231046
समर्पित
श्री गौरी शंकर
फोटोग्राफी
हाँ जी (मंदिर के अंदर तस्वीर लेना अ-नैतिक है जबकि कोई पूजा करने में व्यस्त है! कृपया मंदिर के नियमों और सुझावों का भी पालन करें।)
नि:शुल्क प्रवेश
हाँ जी

कैसे पहुचें - How To Reach

पता 📧
Sector 13, Vasundhara Ghaziabad Uttar Pradesh
रेलवे 🚉
Ghaziabad, Delhi
हवा मार्ग ✈
Indira Gandhi International Airport, New Delhi
नदी ⛵
Hindon, Yamuna
सोशल मीडिया
निर्देशांक 🌐
28.65294552720564°N, 77.3665705810005°E

क्रमवद्ध - Timeline

13 May 2013

सत्यनारायण भगवान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।

फोटो प्रदर्शनी - Photo Gallery

Temple Full View

Seetala Mata

Shiv Mandir

Baba Bhairav Nath

Navgrah Dham

Panchmukhi Hanuman

Shani Dham

Shiv Dham

Shivling Gan

Shri Shiv

Styanarayan Bhagwan

Surya Dev

Temple

Temple Full View

Temple Garden

वीडियो - Video Gallery

Temple 360 View

Shri Navgrah Dham 360 View

शिव शक्ति मंदिर, वसुंधरा गूगल के मानचित्र पर

डाउनलोड भक्ति-भारत ऐप
अगर आपको यह मंदिर पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »

* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

अगला मंदिर दर्शन - Next Darshan

Updated: Jul 14, 2023 00:14 AM

मंदिर

आगामी त्योहार