Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

होता है सारे विश्व का, कल्याण यज्ञ से - भजन (Hota Hai Sare Vishwa Ka Kalyan Yajya Se)


होता है सारे विश्व का, कल्याण यज्ञ से - भजन
होता है सारे विश्व का,
कल्याण यज्ञ से ।
जल्दी प्रसन्न होते हैं,
भगवान् यज्ञ से ॥
ऋषियों ने ऊँचा माना है,
स्थान यज्ञ का ।
भगवान् का यह यज्ञ है,
भगवान यज्ञ का ।
जाता है देवलोक में,
इन्सान यज्ञ से ॥
होता है सारे विश्व का,
कल्याण यज्ञ से ।

जो कुछ भी डालो यज्ञ में,
खाते हैं अग्निदेव ।
एक-एक के बदले सौ-सौ,
दिलाते हैं अग्निदेव ।
पैदा अनाज करते हैं,
भगवान् यज्ञ से ॥
होता है सारे विश्व का,
कल्याण यज्ञ से ।

होता है कन्यादान भी,
इसके ही सामने ।
पूजा है इसको कृष्ण ने,
भगवान् राम ने ।
मिलती है राजकीर्ति,
व सन्तान यज्ञ से ॥
होता है सारे विश्व का,
कल्याण यज्ञ से ।

इसका पुजारी कोई,
पराजित नहीं होता ।
इसके पुजारी को कोई भी,
भय नहीं होता ।
होती है सारी मुश्किलें,
आसान यज्ञ से ॥
होता है सारे विश्व का,
कल्याण यज्ञ से ।

चाहे अमीर हो कोई,
चाहे गरीब है ।
जो नित्य यज्ञ करता है,
वह खुश नसीब है ।
उपकारी मनुज बनता है,
देवयज्ञ से ॥
होता है सारे विश्व का,
कल्याण यज्ञ से ।

॥मुक्तक॥
यज्ञ पिता हैं सुर-संस्कृति के,
यज्ञ सृष्टिï के निर्माता हैं ।
इसीलिए हर संस्कार में,
आवश्यक समझा जाता है ॥
देवशक्तियाँ यज्ञदेव,
द्वारा ही तो प्रसन्न होती हैं ।
जीवन, प्राण, धान्य, समृद्धि, यश,
वैभव होता है॥

Read Also:
दैनिक हवन-यज्ञ करने की सही और सरल विधि। और जानें मंत्रों का समयानुसार सही उपयोग उनके भावार्थ के साथ...

Hota Hai Sare Vishwa Ka Kalyan Yajya Se in English

Hota Hai Sare Vishwa Ka, Kalyan Yajna Se । Jaldi Prasann Hote Hain, Bhagwan Yajna Se
यह भी जानें

Bhajan Arya Samaj BhajanVed BhajanVedic BhajanHawan BhajanYagya BhajanMotivational BhajanMorning BhajanDainik BhajanDaily BhajanPrarthana BhajanVandana BhajanSchool BhajanInspirational BhajanShanti Dham BhajanGayatri BhajanGayatri Paiwar BhajanAWGP Pragya BhajanYagya BhajanYagya Vandana Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

देवा हो देवा गणपति देवा - भजन

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन स्वामी तुमसे बढ़कर कौन और तुम्हारे भक्तजनों में हमसे बढ़कर कौन हमसे बढ़कर कौन ॥

तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति - भजन

मानिये पहले गजानन, गजवदन हे गणपति, जिसने भी दिल से पुकारा, दुखहरण हे गणपति, जिसने भी दिल से पुकारा, दुखहरण हे गणपति, तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति ॥

अपना है सेठ गणपति लाला: भजन

शिव शंकर सूत देव गणपति, देवो में बलकारी, सबसे पहले तेरा सुमिरण, करती दुनिया सारी, देवो में देव है निराला, अपना है सेठ गणपति लाला, अपना है सेठ गणपति लाला ॥

गौरी के लाड़ले - भजन

गौरी के लाड़ले, महिमा तेरी महान, करता है सबसे पहले, पूजा तेरी जहान, गौरी के लाडले, महिमा तेरी महान ॥

पधारों म्हारे अंगना जी - भजन

आओ आओ गणपति महाराज, पधारों म्हारे अंगना जी, कबसे रस्ता रहे है निहार, कबसे रस्ता रहे है निहार, पधारों म्हारे अंगना जी, आओ आओ देवों के सरताज, पधारों म्हारे अंगना जी ॥

सुख देने वाले दुख हरने वाले:भजन

सुख देने वाले दुख हरने वाले, ऐसे गणराय को सबका प्रनाम, सर्वप्रथम पूजा जिसकी होती, गन गणपति उनका नाम ॥

गाइये गणपति सुबहो शाम: भजन

गाइये गणपति सुबहो शाम, मंगलमूर्ति मंगलकारी, पावनकारी तेरो नाम, गाइये गणपति सुबहों शाम ॥

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP