Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

कोईं शुभ काम हो: भजन (Koi Shubh Kam Ho)


कोईं शुभ काम हो: भजन
कोई शुभ काम हो सबसे पहले,
गणेशा को हम सब मनाए ॥
दोहा – सनातम धर्म में जब भी,
कोई शुभ काम होता है,
सर्वप्रथम आदिदेव,
श्री गणेश का ही नाम होता है ॥

कोई शुभ काम हो सबसे पहले,
गणेशा को हम सब मनाए,
रीती देवों ने इसकी चलाई,
इस रीती को हम सब निभाए,
कोईं शुभ काम हो सबसे पहले,
गणेशा को हम सब मनाए,
कोईं शुभ काम हो सबसे पहले ॥

वक्रतुण्ड अंकुश कर धारी,
मूषक की करते सवारी,
लम्बोदर को मोदक है भाए,
भावो से इनको खिलाए,
कोईं शुभ काम हो सबसे पहले,
गणेशा को हम सब मनाए,
कोईं शुभ काम हो सबसे पहले ॥

रिद्धि सिद्धि के है ये स्वामी,
शुभ और लाभ दे अंतर्यामी,
विघ्न बाधा हरे गौरीनंदन,
रोली चन्दन जो इनको चढ़ाए,
कोईं शुभ काम हो सबसे पहले,
गणेशा को हम सब मनाए,
कोईं शुभ काम हो सबसे पहले ॥

इनसा दयालु देव ना दूजा,
प्रथम हो जग में इनकी पूजा,
गाए ‘प्रमोद’ इनकी महिमा,
पद में ‘पंकज’ भी प्रीत लगाए,
कोईं शुभ काम हो सबसे पहले,
गणेशा को हम सब मनाए,
कोईं शुभ काम हो सबसे पहले ॥

कोईं शुभ काम हो सबसे पहले,
गणेशा को हम सब मनाए,
रीती देवों ने इसकी चलाई,
इस रीती को हम सब निभाए,
कोईं शुभ काम हो सबसे पहले,
गणेशा को हम सब मनाए,
कोईं शुभ काम हो सबसे पहले ॥

Koi Shubh Kam Ho in English

Koin Shubh Kaam Ho Sabse Pahle, Ganesha Ko Hum Sab Manaye, Reeti Devon Ne Iski Chalai, Iss Reeti Ko Hum Sab Nibhaye, Koin Shubh Kaam Ho Sabse Pahle, Ganesha Ko Hum Sab Manaye, Koin Shubh Kaam Ho Sabse Pahle ॥
यह भी जानें

Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तेरे दर दी पौड़ियाँ माँ

गल दिल वाली तेनु माये केहन आये आ, चल मेरे नाल तेनु लेन आये आ

झूलन चलो हिंडोलना, वृषभान नंदनी - भजन

झूलन चलो हिडोलना, वृषभान नंदनी। सावन की तीज आई, नवघोर घटा छाई, नवघोर घटा छाई..

झूला पड्यो है कदम्ब की डार - भजन

झूला पड्यो है कदम्ब की डार, झुलावे ब्रज नारी, ब्रज नारी रे ब्रज नारी, ब्रज नारी सखियाँ सारी, झूला पड्यो हैं कदम्ब की डार, झुलावे ब्रज नारी ॥

करुणामयी किरपामयी, मेरी दयामयी राधे - भजन

करुणामयी किरपामयी, मेरी दयामयी राधे ॥

वृन्दावन के ओ बांके बिहारी - भजन

हम तुम्हारे पराये नही है, गैर के दर पे आये नहीं है, हम तुम्हारे पुराने पुजारी, हम तुम्हारे पुराने पुजारी, हमसे पर्दा करो ना मुरारी, वृन्दावन के ओ बांके बिहारी ॥

सावन भजन: आई बागों में बहार, झूला झूले राधा प्यारी

आई बागों में बहार, झूला झूले राधा प्यारी । झूले राधा प्यारी, हाँ झूले राधा प्यारी ॥

राधे झूलन पधारो झुकी आए बदरा - भजन

राधे झूलन पधारो झुकी आये बदरा, झुक आये बदरा झुकी आये बदरा, साजो सकल श्रृंगार नैना सारो कजरा...

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP