Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

ओ शेरावाली माँ, क्या खेल रचाया है: भजन (O Sherawali Maa Kya Khel Rachaya Hai)


ओ शेरावाली माँ, क्या खेल रचाया है: भजन
ओ शेरावाली माँ,
क्या खेल रचाया है,
तू प्यार का सागर है,
तू मन का किनारा है,
ओ शेरावाली मां,
क्या खेल रचाया है ॥
देखि है तेरी दुनिया,
क्या रचना रचाई है,
दिन रात के चक्कर में,
कुछ समझ ना आई है,
हर पल जो बीत रहा,
माँ तेरा ईशारा है,
ओ शेरावाली मां,
क्या खेल रचाया है ॥

महलों में भी दुःख देखे,
और सड़को पे खुशहाली,
कोई राजा है किस्मत का,
कोई किस्मत से खाली,
सब तेरी लीला है,
सब तेरा फ़साना है,
ओ शेरावाली मां,
क्या खेल रचाया है ॥

कोई फूलों पे सो ना सके,
कोई कांटो में हँसता है,
कही मौत हुई सस्ती,
कही जीवन महंगा है,
कोई खुशियों में डूबा है,
कोई गम का मारा है,
ओ शेरावाली मां,
क्या खेल रचाया है ॥

कोई जन्म से पहले मरे,
कोई मर के भी जीता है,
कोई घाव लगाता है,
कोई जख्मों को सीता है,
ये कैसी हकीकत है,
ये कैसा नजारा है,
ओ शेरावाली मां,
क्या खेल रचाया है ॥

कोई दुःख को सुख समझे,
कोई सुख में भी रोता है,
आशा और तृष्णा का,
कभी अंत ना होता है,
इस भूल भुलैया में,
पड़ा दास बेचारा है,
ओ शेरावाली मां,
क्या खेल रचाया है ॥

ओ शेरावाली माँ,
क्या खेल रचाया है,
तू प्यार का सागर है,
तू मन का किनारा है,
ओ शेरावाली मां,
क्या खेल रचाया है ॥

O Sherawali Maa Kya Khel Rachaya Hai in English

O Sherawali Maan, Kya Khel Rachaya Hai, Tu Pyar Ka Sagar Hai, Tu Man Ka Kinara Hai, O Sherawali Maan, Kya Khel Rachaya Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanJeen Bhawani BhajanJeen Mata BhajanRajasthani BhajanKuldevi Bhajan

अन्य प्रसिद्ध ओ शेरावाली माँ, क्या खेल रचाया है: भजन वीडियो

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

ॐ मंगलम ओमकार मंगलम - शिव धुन

ॐ मंगलम ओमकार मंगलम, ॐ मंगलम ओमकार मंगलम, सोम मंगलम सारधार मंगलम

तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है - भजन

तेरी छाया मे, तेरे चरणों मे, मगन हो बैठूं, तेरे भक्तो मे॥ तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है...

लाखो के दुःख लिए हर दातिए - भजन

लाखो के दुःख लिए हर दातिए, झोलियाँ गरीबों की भी भर दातिए, सबको दिए खुशियों के वर दातिए, सबको दिए खुशियों के वर दातिए, झोलियाँ गरीबों की भी भर दातिए ॥

मेरा दिल अटका तेरी मूरत पे - भजन

मिलने को, मिलने को तड़पड़े मैय्या से, रहती फिर माँ को सबर नही, मेरा दिल अटका तेरी मूरत पे, मुझको तो किसी की खबर नही ॥

मेरे संग संग चलती: भजन

संकट में झुँझन वाली की, सकलाई देखि है, मेरे संग संग चलती, दादी की परछाई देखि है, मेरे संग संग चलती, दादी की परछाई देखि हैं ॥

माँ देख तेरा श्रृंगार, करे दिल नाचण का - भजन

माँ देख तेरा श्रृंगार, करे दिल नाचण का, नाचण का दिल नाचण का, चाहे देखूं जितनी बार, करे दिल नाचण का, मां देख तेरा श्रृंगार, करे दिल नाचण का ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP