Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

संकट जब हम पर आए - भजन (Sankat Jab Hum Par Aaye)


संकट जब हम पर आए - भजन
संकट जब हम पर आए तो,
शिव शंभू तुम आ जाना,
हम दुखियारो की ऐ भोले,
आकर लाज बचा जाना ॥
पास नहीं है पैसा कोड़ी,
हम निर्धन है भोलेनाथ,
तुम जो यदि चाहो तो शिवजी,
बन सकती है ऐसे बात,
सपनों में ही आकर के तुम,
मुखड़ा कभी दिखला जाना,
हम दुखियारो की ऐ भोले,
आकर लाज बचा जाना ॥

सारे जगत के ठुकराए है,
हम सब गम के मारे है,
दुख के बादल छाए हुए है,
चारों तरफ अंधियारे है,
रहमत की बदली आकर के,
हर आंगन में बरसाना,
हम दुखियारो की ऐ भोले,
आकर लाज बचा जाना ॥

तेरे अलावा और हम भोले,
किससे जा फरियाद करें,
कष्ट और संकट की घड़ियों में,
तुझे ही हम तो याद करें,
दूर करो सब संकट सारे,
धीरज हमें बंधा जाना,
हम दुखियारो की ऐ भोले,
आकर लाज बचा जाना ॥

द्वार खड़े है दास तुम्हारे,
हे शिव शंभू कैलाशी,
विनती इनकी सुन लो भगवन,
तेरी बड़ी कृपा होगी
बस इतनी विनती है भगवन,
भक्तों को ना भुला देना,
हम दुखियारो की ऐ भोले,
आकर लाज बचा जाना ॥

संकट जब हम पर आए तो,
शिव शंभू तुम आ जाना,
हम दुखियारो की ऐ भोले,
आकर लाज बचा जाना ॥

Sankat Jab Hum Par Aaye in English

Sankat Jab Hum Par Aaye to, Shiv Shambhu Tum Aa Jana, Hum Dukhiyaro Ki Aye Bhole, Aakar Laaj Bacha Jana ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan

अन्य प्रसिद्ध संकट जब हम पर आए - भजन वीडियो

Debashish Dasgupta

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

सदा सुहागन नारी का ये व्रत है बड़ा महान - भजन

सदा सुहागन नारी का ये व्रत है बड़ा महान, इस व्रत से ही पति व्रता नारी की है पहचान, करवा चौथ करवा चौथ...

मैया हमको सुहागिन बनाये रखना - करवा चौथ गीत

मैया हमको सुहागिन बनाये रखना, मैया पति की उमरिया बढ़ाये रखना, मैया बिंदिया मिली है बड़े भाग्य से...

नमामी राधे नमामी कृष्णम - भजन

हे भक्तवृंदों के प्राण प्यारे, नमामी राधे नमामी कृष्णम, हे भक्तवृंदों के प्राण प्यारे, नमामी राधें नमामी कृष्णम ॥


दर्श करा दे मेरे सांवरे, म्हारे नैना हुए बावरे: भजन

दर्श करा दे मेरे सांवरे, म्हारे नैना हुए बावरे, थारा कुछ भी ना लगे, थारे बिन जी ना लगे, दर्श करा दे मेरे साँवरे, म्हारे नैना हुए बावरे ॥

महिमा कही ना जाए, बाबा श्याम की: भजन

महिमा कही ना जाए, बाबा श्याम की, याद घनेरी आए, खाटू धाम की, ओ बाबा श्याम की, खाटू धाम की, मेरे घनश्याम की ॥

मुरली वाले ने घेर लयी, अकेली पनिया गयी: भजन

मुरली वाले ने घेर लयी, अकेली पनिया गयी॥ मै तो गयी थी यमुना तट पे..

देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ: भजन

देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ। अब तो कृपा कर दीजिए, जनम जनम का साथ।

Durga Chalisa - Durga Chalisa
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP