नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

शिव जी का नाम सुबह शाम, भक्तो रटते रहना - भजन (Shiv Ji Ka Naam Subah Shaam Bhakto Ratte Rahana)


शिव जी का नाम सुबह शाम, भक्तो रटते रहना - भजन
शिव जी का नाम सुबह शाम,
भक्तो रटते रहना,
शिव परमेश्वर शिव रामेश्वर,
शिव नागेश्वर ओम्कारेश्वर,
महाकालेश्वर सबके ईश्वर,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना ॥
शिव शम्भु भोले शंकर की,
महिमा जिसने जानी,
उस घर में दुःख कभी नहीं आते,
होती कभी नहीं हानि,
शिव है दाता भाग्य विधाता,
मुक्ति पाए जो दर आता,
इक लोटा जल इनपे चढ़ाता,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना ॥

भव सागर में डूबती नैया,
शिव ही पार लगाते,
ऐसे है भोले भंडारी,
घर घर धन बरसाते,
सब के प्यारे नाथ हमारे,
पालनहारे सबके सहारे,
गूंज रहे शिव के जयकारे,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना ॥

इक लोटा जल से खुश होते,
झोली भर देते है,
भांग धतुरा जो भी चढ़ाए,
दुःख सब हर लेते है,
ब्रम्हा को वेद दिए,
रावण को लंका,
तीनो लोको में शिव का डंका,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना ॥

दुनिया वालों शिव को मना लो,
सोए भाग्य जगा लो,
समय बड़ा अनमोल है भक्तो,
व्यर्थ ना इसको टालो,
करुणाकर शिव डमरूधर शिव,
कर लो नमन तुम शीश झुकाकर,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना ॥

शिव जी का नाम सुबह शाम,
भक्तो रटते रहना,
शिव परमेश्वर शिव रामेश्वर,
शिव नागेश्वर ओम्कारेश्वर,
महाकालेश्वर सबके ईश्वर,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना ॥

Shiv Ji Ka Naam Subah Shaam Bhakto Ratte Rahana in English

Shiv Ji Ka Naam Subah Shaam, Bhakto Ratte Rahana, Shiv Parmeshwar Shiv Rameshwar, Shiv Nageshwar Omkareshwar, Mahakaleshwar Sabke Eswar, Shiv Ji Ka Naam Subah Shaam, Bhakto Ratte Rahana ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मुझे हर कोई तेरा लाल कहे - भजन

तेरे दर पे आना जाना मेरा हर पल लगा रहे, हाँ तेरे दर पे आना जाना मेरा हर पल लगा रहे, शेरोंवाली माँ मुझे हर कोई तेरा लाल कहे..

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है - भजन

तेरी छाया मे, तेरे चरणों मे, मगन हो बैठूं, तेरे भक्तो मे॥ तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है...

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP