Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

आ दरश दिखा दे मेरी माँ: भजन (Aa Darsh Dikha De Meri Maa)


आ दरश दिखा दे मेरी माँ: भजन
आ दरश दिखा दे मेरी माँ,
तुझे तेरे लाल बुलाते है,
तुझे रो रो पुकारे मेरे नैन,
तुझे रो रो पुकारे मेरे नैन,
तुझे तेरे लाल बुलाते है,
आ दरश दिखा दे मेरी मां,
तुझे तेरे लाल बुलाते है ॥
आँखों के आंसू सूख चुके माँ,
अब तू दरश दिखा दे,
कब से खड़ा माँ दर पे तेरे,
मन की तू प्यास बुझा दे,
तेरी लीला निराली मेरी माँ,
तुझे तेरे लाल बुलाते है,
आ दरश दिखा दे मेरी मां,
तुझे तेरे लाल बुलाते है ॥

बीच भंवर में नैया पड़ी माँ,
आकर तू पार लगादे,
तेरे सिवा माँ कोई नहीं है,
आकर तू गले से लगा ले,
क्यूँ देर लगावे मेरी माँ,
तुझे तेरे लाल बुलाते है,
आ दरश दिखा दे मेरी मां,
तुझे तेरे लाल बुलाते है ॥

डूब रहा है सुख का सूरज,
गम की बदरिया है छाई,
उजड़ गयी बगिया जीवन की,
मन की कलि मुरझाई,
करे विनती ये सेवक माँ,
तुझे तेरे लाल बुलाते है,
आ दरश दिखा दे मेरी मां,
तुझे तेरे लाल बुलाते है ॥

आ दरश दिखा दे मेरी माँ,
तुझे तेरे लाल बुलाते है,
तुझे रो रो पुकारे मेरे नैन,
तुझे रो रो पुकारे मेरे नैन,
तुझे तेरे लाल बुलाते है,
आ दरश दिखा दे मेरी मां,
तुझे तेरे लाल बुलाते है ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Aa Darsh Dikha De Meri Maa in English

Aa Darsh Dikha De Meri Maa, Tujhe Tere Laal Bulate Hai, Tujhe Ro Ro Pukare Mere Nain, Tujhe Ro Ro Pukare Mere Nain, Tujhe Tere Laal Bulate Hai, Aa Darsh Dikha De Meri Maa, Tujhe Tere Laal Bulate Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanAshtami BhajanGupt Navratri Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

कुमार मैने देखे, सुंदर सखी दो कुमार - भजन

कुमार मैने देखे, सुंदर सखी दो कुमार। हाथों में फूलों का दौना भी सोहे, सुंदर गले में सोहे हार, कुमार मैने देखे...

राम सीता और लखन वन जा रहे - भजन

श्री राम भजन वीडियो: राम सीता और लखन वन जा रहे, हाय अयोध्या में अँधेरे छा रहे...

कन्हैया ले चल परली पार - भजन

तेरी आस लगा बैठी हूँ, लज्जा शील गवां बैठी हूँ, मैं अपना आप लूटा बैठी हूँ, आँखें खूब थका बैठी हूँ, साँवरिया मैं तेरी रागिनी, तू मेरा मल्हार।। कन्हैया ले चल परली पार ॥

राम चरण चित लाई रे, भजो राधे गोविंदा - भजन

राम चरण चित लाई रे भजो, राधे गोविंदा, भक्तों के सुखदाई रे, भजो राधे गोविंदा, जब मारा तब तब तारा, भक्तों को तो प्रभु तेरा ही सहारा

राम नाम जपते रहो, जब तक घट घट मे प्राण

राम नाम जपते रहो, जब तक घट घट मे प्राण । राम भजो, राम रटो..

नारायण मिल जाएगा - भजन

प्रेम प्रभु का बरस रहा है, पीले अमृत प्यासे, सातों तीरथ तेरे अंदर, बाहर किसे तलाशे..पता नहीं किस रूप में आकर
नारायण मिल जाएगा

हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा: भजन

हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा ॥ वाल्मीकि अति दुखी दीन थे, बुरे कर्म में सदा लीन थे..

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP