नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

बड़ी आशा लगाए निहारे तुम्हे: भजन (Badi Asha Lagaye Nihare Tumhe)


बड़ी आशा लगाए निहारे तुम्हे: भजन
बड़ी आशा लगाए निहारे तुम्हे,
क्षण विरह के मिलन में बदल जाएंगे,
नाथ कबतक रहेंगे रूठे भला,
देखकर प्रेम आंसू पिघल जाएंगे,
बड़ी आशा लगाये निहारें तुम्हे,
क्षण विरह के मिलन में बदल जाएंगे ॥
शबरी केवट जटायु अहिल्या आदि के,
पास पहुंचे स्वयं वो अवध छोड़कर,
ये है गाथाएं सच तो भरोसा हमें,
ये है गाथाएं सच तो भरोसा हमें,
खुद-ब-खुद नाथ आकर के मिल जाएंगे,
नाथ कबतक रहेंगे रूठे भला,
देखकर प्रेम आंसू पिघल जाएंगे ॥

दर्शन देने रघुवर जी आएँगे जब,
हम ना मानेंगे अपनी चलाए बिना,
जाने ना देंगे वापस किसी शर्त पर,
जाने ना देंगे वापस किसी शर्त पर,
पद कमल को पकड़कर मचल जाएंगे,
नाथ कबतक रहेंगे रूठे भला,
देखकर प्रेम आंसू पिघल जाएंगे ॥

फिर सुनाएंगे खोटी खरी आपको,
और पूछेंगे देरी लगाई कहाँ,
फिर निवेदन करेंगे ना छोड़ो हमें,
फिर निवेदन करेंगे ना छोड़ो हमें,
प्रभु चरणों में हम सब लिपट जाएंगे,
नाथ कबतक रहेंगे रूठे भला,
देखकर प्रेम आंसू पिघल जाएंगे ॥

स्वप्न साकार होगा तभी राम जी,
हम पे हो जाए थोड़ी कृपा आपकी,
पूर्ण कर दो मनोरथ हम सब के,
पूर्ण कर दो मनोरथ हम सब के,
जाने कब प्राण तन से निकल जाएंगे,
बड़ी आशा लगाये निहारें तुम्हे,
क्षण विरह के मिलन में बदल जाएंगे ॥

बड़ी आशा लगाए निहारे तुम्हे,
क्षण विरह के मिलन में बदल जाएंगे,
नाथ कबतक रहेंगे रूठे भला,
देखकर प्रेम आंसू पिघल जाएंगे,
बड़ी आशा लगाये निहारें तुम्हे,
क्षण विरह के मिलन में बदल जाएंगे ॥

Badi Asha Lagaye Nihare Tumhe in English

Badi Asha Lagaye Nihare Tumhe, Kshan Virah Ke Milan Mein Badal Jayenge..
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है - भजन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा - माँ काली भजन

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा, हाथ जोड तेरे द्वार खडे । पान सुपारी ध्वजा नारियल..

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

तेरे जीवन में खुशियां, तमाम आएगी - भजन

तेरे जीवन में खुशियां, तमाम आएगी, ले जा माँ की दुआएं, ये काम आएगी, ले जा माँ की दुआएं, ये काम आएगी ॥

ये मैया मेरी है, सबसे बोल देंगे हम - भजन

ये मैया मेरी है, सबसे बोल देंगे हम, तोड़ के दुनिया से नाता, माँ तुमसे जोड़ लेंगे हम, ये मैया मेरी हैं, सबसे बोल देंगे हम ॥

मैया के दर पे नज़ारा मिलता है: भजन

मैया के दर पे नज़ारा मिलता है, ग़म के मारों को सहारा मिलता है, मैया ने बदली है सबकी तक़दीरें, सबकी कश्ती को किनारा मिलता है, मैया के दर पे नज़ारा मिलता है ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP