Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

चल चला चल ओ भगता - भजन (Chal Chala Chal O Bhagta)


चल चला चल ओ भगता - भजन
चल चला चल ओ भगता,
चल चला चल ॥
श्लोक – छू ले जो माँ की,
चौखट को तो,
जर्रा भी सितारा हो जाए,
जहाँ जिक्र हो माँ का मंगल हो,
जन्नत का नजारा हो जाए,
मैया के दर पे, हर शक्ति,
आकर के शीश झुकाती है,
सारी दुनिया माँ के दर पे,
कष्टों से मुक्ति पाती है ॥

रखके मन में विश्वास,
नाम मैया का ले ले,
तेरे काम आएगा,
टूटे ना आस,
चल चला चल ओ भगता,
चल चला चल ॥

युग युग से माँ शेरावाली,
तार रही है दुनिया को,
जाओ अपनी बिगड़ी बना लो,
सवार रही है दुनिया को,
माँ का बन जा तू दास,
माँ का बन जा तू दास,
नाम मैया का ले ले,
तेरे काम आएगा,
टूटे ना आस,
चल चला चल औ भगता,
चल चला चल ॥

तन मन कर दे माँ को अर्पण,
मेल दिलो के धोती माँ,
भर देती है घर खुशियो से,
जिसपे खुश होती है माँ,
रहने दे ना उदास,
रहने दे ना उदास,
नाम मैया का ले ले,
तेरे काम आएगा,
टूटे ना आस,
चल चला चल औ भगता,
चल चला चल ॥

जिसके घर में सच्चें मन से,
माँ का पूजन होता है,
वो घर घर ना समझो भैया,
वो एक मंदिर होता है,
रहता एक दम उल्लास,
रहता एक दम उल्लास,
नाम मैया का ले ले,
तेरे काम आएगा,
टूटे ना आस,
चल चला चल औ भगता,
चल चला चल ॥

जय माता की कहता चल ‘लख्खा’,
खुल जाए किस्मत तेरी भी,
जैसे सुनती भक्तो की,
वैसी सुनेगी तेरी भी,
फिर तू ना हो निराश,
फिर तू ना हो निराश,
नाम मैया का ले ले,
तेरे काम आएगा,
टूटे ना आस,
चल चला चल औ भगता,
चल चला चल ॥

रखके मन में विश्वास,
नाम मैया का ले ले,
तेरे काम आएगा,
टूटे ना आस,
चल चला चल ओ भगता,
चल चला चल ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Chal Chala Chal O Bhagta in English

Rakhke Man Mein Vishwas, Naam Maiya Ka Le Le, Tere Kaam Aayega, Toote Na Aas, Chal Chala Chal O Bhagta, Chal Chala Chal ॥
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanAshtami BhajanShyama Gauri BhajanAmbe Gauri BhajanDevi Mata Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के: भजन

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के, चरणों में रखा कलेजा, खोल के, श्याम नजरे देख लो, अब खोल के ॥

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार: भजन

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार, बन के दीवानी मैं तो नाचूंगी, सांवरा होके दीवानी मैं तो नाचूंगी,
ओ लागी लागी रे प्रित, थासु सांवरिया सरकार ॥

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे: भजन

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे, मैं मुड़ मुड़ दर तेरे आया, मुड़ मुड़ दर तेरे आया, दिल गया हार सांवरे,
मेरे बाबा तुझें किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे ॥

मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है: भजन

हम दोनों का रिश्ता, कितना प्यारा है, मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है ॥

महाकाल की लगन: शिव भजन

मोहे लागी रे लगन महाकाल की लगन, तुम्हारे नाम से किस्मत मेरी सजा लू मैं, तुम्हारे चरणों को ही अपना घर बना लू मैं, मुझे कर गई मगन, महाकाल की लगन ॥

गोविंदा आने वाला है - भजन

करलो तैयारी स्वागत की, गोविंदा आने वाला है, गोविंदा आने वाला हैं, गोपाला आने वाला है, करलो तैयारी स्वागत की,
गोविंदा आने वाला हैं ॥

दीवाना हमें बना गयो: भजन

राधावल्लभ लाल हमारे, नैनन बिच समा गयो, दीवाना हमें बना गयो, मस्ताना हमें बना गयो ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP