Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

चलो भोले बाबा के द्वारे: भजन (Chalo Bhole Baba Ke Dware)


चलो भोले बाबा के द्वारे: भजन
चलो भोले बाबा के द्वारे,
सब दुःख कटेंगे तुम्हारे,
भोले बाबा भोले बाबा,
भोले बाबा भोले बाबा,
भोले बाबा भोले बाबा,
चलों भोले बाबा के द्वारे,
सब दुःख कटेंगे तुम्हारे ॥
चढ़ा एक शिकारी देखो,
बिल्व वृक्ष पर,
करने को वो शिकार,
शिव चौदस की पावन,
वह रात थी,
अनजाने में हुआ,
प्रहर पूजा संस्कार,
हुए बाबा प्रकट,
बोले मांगो वरदान,
दर्शन कर शिकारी को,
हो आया वैराग्य ज्ञान,
करबद्ध कर वो बोला,
हरी ॐ हरी ॐ,
हरी ॐ हरी ॐ,
करबद्ध कर वो बोला,
दो मुझे भक्ति वरदान,
बने बाबा उसके सहारे,
सब दुःख कटेंगे तुम्हारे,
चलों भोले बाबा के द्वारे,
सब दुःख कटेंगे तुम्हारे ॥

पाप आचार के कारण कष्ट सहे,
कन्या स्वामिनी ने,
भिक्षा मांगती वो पहुंची,
गोकर्ण में,
मिला बिल्व पत्र उसे,
भिक्षा के रूप में,
बिल्व पत्र अनजाने में,
फेंका शिवलिंग पे,
पुण्य शिवरात्रि व्रत का,
ऐसे पाया उसने,
महिमा से शिव की,
हरी ॐ हरी ॐ,
हरी ॐ हरी ॐ,
महिमा से शिव की,
मोक्ष पाया उसने,
बने बाबा उसके सहारे,
सब दुःख कटेंगे तुम्हारे,
चलों भोले बाबा के द्वारे,
सब दुःख कटेंगे तुम्हारे ॥

चलो भोले बाबा के द्वारे,
सब दुःख कटेंगे तुम्हारे,
भोले बाबा भोले बाबा,
भोले बाबा भोले बाबा,
भोले बाबा भोले बाबा,
चलों भोले बाबा के द्वारे,
सब दुःख कटेंगे तुम्हारे ॥

Chalo Bhole Baba Ke Dware in English

Chalo Bhole Baba Ke Dware, Sab Duhkh Katenge Tumhare, Bhole Baba Bhole Baba, Bhole Baba Bhole Baba, Bhole Baba Bhole Baba, Chalon Bhole Baba Ke Dware, Sab Duhkh Katenge Tumhare ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah BhajanAnuradha Paudwal Bhajan

अन्य प्रसिद्ध चलो भोले बाबा के द्वारे: भजन वीडियो

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

नमामी राधे नमामी कृष्णम - भजन

हे भक्तवृंदों के प्राण प्यारे, नमामी राधे नमामी कृष्णम, हे भक्तवृंदों के प्राण प्यारे, नमामी राधें नमामी कृष्णम ॥


दर्श करा दे मेरे सांवरे, म्हारे नैना हुए बावरे: भजन

दर्श करा दे मेरे सांवरे, म्हारे नैना हुए बावरे, थारा कुछ भी ना लगे, थारे बिन जी ना लगे, दर्श करा दे मेरे साँवरे, म्हारे नैना हुए बावरे ॥

महिमा कही ना जाए, बाबा श्याम की: भजन

महिमा कही ना जाए, बाबा श्याम की, याद घनेरी आए, खाटू धाम की, ओ बाबा श्याम की, खाटू धाम की, मेरे घनश्याम की ॥

मुरली वाले ने घेर लयी, अकेली पनिया गयी: भजन

मुरली वाले ने घेर लयी, अकेली पनिया गयी॥ मै तो गयी थी यमुना तट पे..

देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ: भजन

देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ। अब तो कृपा कर दीजिए, जनम जनम का साथ।

दूर नगरी, बड़ी दूर नगरी - भजन

दूर नगरी, बड़ी दूर नगरी, कैसे आऊं मैं कन्हैया, तेरी गोकुल नगरी..

नाम है तेरा तारण हारा - भजन

नाम है तेरा तारण हारा, कब तेरा दर्शन होगा, जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा..

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP