Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

देख लिया संसार हमने देख लिया - भजन (Dekh Liya Sansar Hamne Dekh Liya)


देख लिया संसार हमने देख लिया - भजन
देख लिया संसार हमने देख लिया,
सब मतलब के यार हमने देख लिया ।
तन निरोग धन जेब में जब तक,
मन से सेवा करोगे जब तक
मानेगा परिवार हमने देख लिया,
देख लिया संसार हमने देख लिया ।
देख लिया संसार हमने देख लिया ।

जिस जिस का विश्वास किया है,
उसने हमें निरास किया है
बनकर रिश्तेदार हमने देख लिया,
देख लिया संसार हमने देख लिया ।
देख लिया संसार हमने देख लिया ।

कही चोट लगजाये न तन को,
सभी समझते है निर्धन को
गिरती हुई दीवार हमने देख लिया,
देख लिया संसार हमने देख लिया ।
देख लिया संसार हमने देख लिया ।

प्रतिभा का कुछ मोल नहीं है,
सफल सिध्द अनमोल वही है
जिसका प्रबल प्रचार हमने देख लिया,
देख लिया संसार हमने देख लिया ।
देख लिया संसार हमने देख लिया ।

संतो का संदेश यही है
मूल मंत्र हरि ओम यही है
हरि सुमिरन है सार हमने देख लिया
देख लिया संसार हमने देख लिया ।
देख लिया संसार हमने देख लिया ।

देख लिया संसार हमने देख लिया,
सब मतलब के यार हमने देख लिया ।

Dekh Liya Sansar Hamne Dekh Liya in English

Dekh Liya Sansar Humne Dekh Liya, Sab Matlab Ke Yaar Humne Dekh Liya |
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanVijay Dashami BhajanSunderkand BhajanRamcharitmanas Katha BhajanAkhand Ramayana BhajanRajeshwaranand Ji Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

ॐ मंगलम ओमकार मंगलम - शिव धुन

ॐ मंगलम ओमकार मंगलम, ॐ मंगलम ओमकार मंगलम, सोम मंगलम सारधार मंगलम

तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है - भजन

तेरी छाया मे, तेरे चरणों मे, मगन हो बैठूं, तेरे भक्तो मे॥ तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है...

लाखो के दुःख लिए हर दातिए - भजन

लाखो के दुःख लिए हर दातिए, झोलियाँ गरीबों की भी भर दातिए, सबको दिए खुशियों के वर दातिए, सबको दिए खुशियों के वर दातिए, झोलियाँ गरीबों की भी भर दातिए ॥

मेरा दिल अटका तेरी मूरत पे - भजन

मिलने को, मिलने को तड़पड़े मैय्या से, रहती फिर माँ को सबर नही, मेरा दिल अटका तेरी मूरत पे, मुझको तो किसी की खबर नही ॥

मेरे संग संग चलती: भजन

संकट में झुँझन वाली की, सकलाई देखि है, मेरे संग संग चलती, दादी की परछाई देखि है, मेरे संग संग चलती, दादी की परछाई देखि हैं ॥

माँ देख तेरा श्रृंगार, करे दिल नाचण का - भजन

माँ देख तेरा श्रृंगार, करे दिल नाचण का, नाचण का दिल नाचण का, चाहे देखूं जितनी बार, करे दिल नाचण का, मां देख तेरा श्रृंगार, करे दिल नाचण का ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP