Shri Krishna Bhajan

एक डाल दो पंछी बैठा - भजन (Ek Daal Do Panchhi Re Baitha)


एक डाल दो पंछी बैठा - भजन
एक डाल दो पंछी बैठा,
कौन गुरु कौन चेला,
गुरु की करनी गुरु भरेगा,
चेला की करनी चेला रे साधु भाई,
उड़ जा हंस अकेला ॥
माटी चुन चुन महल बनाया,
लोग कहे घर मेरा,
ना घर तेरा ना घर मेरा,
ना घर तेरा ना घर मेरा,
चिड़िया रैन बसेरा रे साधुभाई,
उड़ जा हंस अकेला ॥

मात कहे ये पुत्र हमारा,
बहन कहे ये वीरा,
भाई कहे ये भुजा हमारी,
भाई कहे ये भुजा हमारी,
नारी कहे नर मेरा रे साधुभाई,
उड़ जा हंस अकेला ॥

पेट पकड़ के माता रोई,
बांह पकड़ के भाई,
लपट झपट के तिरिया रोये,
लपट झपट के तिरिया रोये,
हंस अकेला जाई रे साधुभाई,
उड़ जा हंस अकेला ॥

कौड़ी कौड़ी माया जोड़ी,
जोड़ भरेला थैला,
कहत कबीर सुनो भाई साधो,
कहत कबीर सुनो भाई साधो,
संग चले ना ढेला रे साधुभाई,
उड़ जा हंस अकेला ॥

एक डाल दो पंछी बैठा,
कौन गुरु कौन चेला,
गुरु की करनी गुरु भरेगा,
चेला की करनी चेला रे साधु भाई,
उड़ जा हंस अकेला ॥

Ek Daal Do Panchhi Re Baitha in English

Uth Jaag Musaphir Bhor Bhayi, Ab Rain Kahan Jo Sovat Hai...
यह भी जानें

Bhajan Arya Samaj BhajanVed BhajanVedic BhajanHawan BhajanYagya BhajanMotivational BhajanMorning BhajanDainik BhajanDaily BhajanPrarthana BhajanVandana BhajanJain BhajanJainism BhajanSchool BhajanInspirational BhajanShanti Dham BhajanGayatri BhajanGayatri Paiwar BhajanAWGP Pragya BhajanNirgun Bhajan

अन्य प्रसिद्ध एक डाल दो पंछी बैठा - भजन वीडियो

Master Rana

Gyanendra Sharma

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जब बाला जी के मंदिर जाते हो

उन्हें राम राम भी कहा करो, जब लड्डुओं का भोग लगाते हो, उन्हें राम राम भी कहा करो

विनती सुनले, अंजनी के लाला हनुमान रे: भजन

विनती सुनले, अंजनी के लाला हनुमान रे, तुम्हे सुनाऊं, दुख से भरी ये दास्तान रे ॥

कृपा मिलेगी श्री राम जी की - भजन

किरपा मिलेगी श्री राम जी की, भक्ति करो, भक्ति करो, दया मिलिगी हनुमान जी की, राम जपो, राम जपो...

राम का प्यारा है, सिया दुलारा है, हनुमान - भजन

राम का प्यारा है, सिया दुलारा है, संकट हारा है, हनुमान II

दया इतनीं करना, पवन के दुलारे: भजन

दया इतनी करना, के दुलारे, झुकें शीश मेरा, चरण में तुम्हारे, नजर में बसी हो, तुम्हारी ही मूरत, सदा गुण मैं गाऊं,
कपिवर तुम्हारे, दया इतनीं करना, पवन के दुलारे, झुकें शीश मेरा, चरण में तुम्हारे ॥

जिसने दी है मुझे पहचान, वो अंजनी का लाला है: भजन

जिसने दी है मुझे पहचान, वो अंजनी का लाला है, जिससे परिवार मेरा खुशहाल, वो अंजनी का लाला है, जिसने दी हैं मुझे पहचान, वो अंजनी का लाला है ॥

अयोध्या राम की है वहाँ राम विराजेंगे: भजन

अयोध्या राम की है, वहाँ राम विराजेंगे, हम भगवाधारी है, बस राम ही गायेंगे, मेरे राम के स्वागत मे, अयोध्या को सजायेंगे ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP