Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

गणपति पधारो ताता थैया करते: भजन (Ganpati Padharo Ta Ta Thaiya Karte)


गणपति पधारो ताता थैया करते: भजन
गणपति पधारो ताता थैया करते,
ताता थैया करते,
ठुमक ठुमक पग धरते,
गणपति पधारो ताता थैया करते,
आप के पधारने से बिगड़े काम संवरते,
गणपति पधारो ताता थैया करते ॥
केवड़ा गुलाब जल से,
खूब धोया आंगणा,
चन्दन की चौकी ऊपर,
मखमल का बिछोना,
पार्वती लाला आकर,
आसन लगाइये,
रिद्धि और सिद्धि को भी,
संग लेकर आइये,
होके प्रसन्न विध्न,
आप ही तो हरते,
गणपति पधारो ताता थैया करते ॥

मोरेया रे बप्पा मोरेया र ॥
मोरेया रे बप्पा मोरेया रे ॥

वक्रतुण्ड है गजाननन है,
शिव के दुलारे लाल,
शीश पे सुन्दर मुकुट विराजे,
गल मोतियन की माल,
एक दन्त चार भुज है,
केसर तिलक है ढाल,
मूसे की सवारी,
वेश अद्भुत है विशाल,
दयावान हाथो से तेरे,
माणक मोती झरते,
गणपति पधारो ताता थैया करते ॥

मोरेया रे बप्पा मोरेया रे ॥
मोरेया रे बप्पा मोरेया रे ॥

आओ गणराज कहाँ,
सूरत छिपा ली है,
पान पुष्प मेवा लाये,
लडुवन की थाली है,
भक्तो की विनती प्रभु,
कभी नहीं टाली है,
कमल सरल ने प्रीत,
आपसे लगा ली है,
अन्न धन के भंडार हो देवा,
लख्खा के हो भरते,
गणपति पधारो ताता थैया करते ॥

गणपति पधारो ताता थैया करते,
ताता थैया करते,
ठुमक ठुमक पग धरते,
गणपति पधारो ताता थैया करते,
आप के पधारने से बिगड़े काम संवरते,
गणपति पधारो ताता थैया करते ॥

आरती गणपती की | आओ जी गजानन आओ | श्री सिद्धिविनायक तेरी आरती गाऊं | गणपती बप्पा मोरया | श्री सिद्धिविनायक नमः

Ganpati Padharo Ta Ta Thaiya Karte in English

Ganapati Padharo Taata Thaiya Karte, Taata Thaiya Karte, Thumak Thumak Pag Dharte, Ganapati Padharo Taata Thaiya Karte, Aap Ke Padharne Se Bigde Kaam Sanwarte, Ganapati Padharo Taata Thaiya Karte ॥
यह भी जानें

Bhajan Lambodar BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav Bhajan BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi BhajanVighnaharta Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

वो राम धुन में मगन है रहते: भजन

वो राम धुन में मगन है रहते, लगन प्रभु की लगा रहे है, वो राम जी के चरण में रहते, प्रभु के कारज बना रहे है, वो राम धुन में मगन हैं रहते, लगन प्रभु की लगा रहे है ॥

थे हो राम नाम मस्ताना: भजन

थे हो राम नाम मस्ताना, मैं हूँ थारा घणा दीवाना, ओ बालाजी थारा चरणा, में है म्हारा ठिकाना जी, थे हों राम नाम मस्ताना, मैं हूँ थारा घणा दीवाना ॥

बजा कर राम का डंका, जला दो फिर से लंका: भजन

राम सिया के काज सँवारे बजरंगी, तेरी जय जग करता है, जलाई तुमने लंका, बजा कर राम का डंका, जला दो फिर से लंका,
बजा दो फिर से डंका, हे बजरंगी हे हनुमंता ॥

छम छम नाचे हनुमान, बजे रे पग पैजनिया: भजन

छम छम नाचे हनुमान, बजे रे पग पैजनिया, राम का करे गुणगान, बजे रे पग पैजनिया, छम छम नाचें हनुमान,
बजे रे पग पैजनिया ॥

करने वंदन चरणों में बजरंगी, दर पे हम तेरे रोज आएंगे - भजन

करने वंदन चरणों में बजरंगी, दर पे हम तेरे रोज आएंगे ॥

बालाजी के चरणों में ये काम कर दिया: भजन

बालाजी के चरणों में ये काम कर दिया, एक दिल था वो भी इनके नाम कर दिया ॥

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP