नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

जो शिव को ध्याते है, शिव उनके है - भजन (Jo Shiv Ko Dhyate Hain Shiv Unke Hain)


जो शिव को ध्याते है, शिव उनके है - भजन
जो शिव को ध्याते है,
शिव उनके है,
जो शिव में खो जाते है,
जो शिव में खो जाते है,
शिव उनके है,
जो शिव को ध्याते हैं,
शिव उनके है।।
शिव को ना गर्ज कोई,
छोटी बडी बात से,
शिव तो है खुश होते,
भावना की बात से,
मानव है पाते उसे,
निश्चय से जप से,
दानव वरदान लेते,
बरसों के तप से,
जो श्रद्धा दिखाते है,
शिव उनके है,
जो शिव को ध्याते हैं,
शिव उनके है।।

निष्ठा का दूध और,
जल उनको भाए रे,
मेवा अभिमान का ना,
उनको रिझाए रे,
रावण ने पाई जिनसे,
सोने की लंका है,
उनकी दयालुता पे,
हमको ना शंका है,
जो शिव के हो जाते है,
शिव उनके है,
जो शिव को ध्याते हैं,
शिव उनके है।।

शिव ही शिवालय में,
शिव ही कैलाश में,
शिव तो है भक्तों के,
मन के विश्वास में,
शिव को ना पाया जाए,
ऊँचे दिमागों से,
बंध जाते प्रेम के,
कच्चे ही धागों से,
जो प्रेम बढ़ाते है,
शिव उनके है,
जो शिव को ध्याते हैं,
शिव उनके है।।

जो शिव को ध्याते है,
शिव उनके है,
जो शिव में खो जाते है,
जो शिव में खो जाते है,
शिव उनके है,
जो शिव को ध्याते हैं,
शिव उनके है।।

Jo Shiv Ko Dhyate Hain Shiv Unke Hain in English

Jo Shiv Mein Kho Jate Hai, Shiv Unke Hai, Jo Shiv Ko Dhyate Hain
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanTerash BhajanTriyodashi BhajanNarendra Chanchal Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

दुर्गे भवानी तू ही काली कल्याणी: भजन

दुर्गे भवानी तू ही काली कल्याणी, तेरी शक्ति है अपार, कोई पाया नहीं पार, मैया जगदम्बे, जगदम्बे, दुर्गें भवानी तू ही काली कल्याणी ॥

मैया तुमसे मेरी, छोटी सी है अर्जी: भजन

मैया तुमसे मेरी, छोटी सी है अर्जी, मानो या ना मनो, आगे तेरी मर्जी, मावड़ी रखले तू, चरणों के पास ॥

आउंगी आउंगी मै अगले, बरस फिर आउंगी: भजन

आउंगी आउंगी मै अगले, बरस फिर आउंगी, लाऊंगी लाऊंगी तेरी, लाल चुनरियाँ लाऊंगी ॥

बड़े तुम्हारे है उपकार मैया: भजन

बड़े तुम्हारे है उपकार मैया, करके हमारा भी खयाल, हमारे दुःख दूर किए है ॥

मां की हर बात निराली है: भजन

मां की हर बात निराली है, बात निराली है, की हर करामात निराली है, मां की हर बात निराली है, महादाती से सब को मिली, सौगात निराली है, माँ की हर बात निराली है ॥

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP