Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

लागी लगन शंकरा - शिव भजन (Laagi Lagan Shankara)


लागी लगन शंकरा - शिव भजन
भोले बाबा तेरी क्या ही बात है,
भोले शंकरा तेरी क्या ही बात है,
दूर होकर भी तू साथ है,
दूर होकर भी तू साथ है,
खुद को मैं कर दूँगा तुझको समर्पण,
मैं तेरा अंश हूँ तू मेरा दर्पण,
तेरे ही आने से मेरी ये सारी,
जिंदगी सजी है।
ओ मेरे शंकरा ।
लागी मेरी प्रीत तेरे संग,
मेरे शंकरा ।
लागी मेरी प्रीत तेरे संग,
मेरे शंकरा ।

तू पिता है मेरा,
और तू ही रहेगा,
मेरी हर ग़लती को,
तू हँस कर सहेगा,
तेरे जाप से मन का,
उड़ गया है रे पंछी,
सब तेरी बदौलत है,
आज रघुवंशी,
तू सूक्ष्म है,
और तू ही विशाल है,
तू उत्तर है और,
तू ही सवाल है,
तू ही सत्य है,
बाकी जिंदगी भी ना सगी है,
लागी मेरी तेरे संग लगी ।

ओ मेरे शंकरा ।
लागी मेरी प्रीत तेरे संग,
मेरे शंकरा ।
लागी मेरी प्रीत तेरे संग,
मेरे शंकरा ।

न यावद् उमानाथ पादारविंदं।
भजंतीह लोके परे वा नराणां॥
न तावत्सुखं शान्ति सन्तापनाशं।
प्रसीद प्रभो सर्वभूताधिवासं॥

ध्यान में है मगन,
तन पे ओढ़ के रे चोली,
मुझे अपने रंग में रंग दे,
संग खेल में मेरे होली,
यहाँ आसन नीचे,
ना है कोई, खटोली,
मुझे अपने रंग में रंग दे,
संग खेल में मेरे होली,
बस भी करो अब मेरे शंकरा,
भांग रगड़ कर बोली ये गौरा,
तुम नहीं रचे हो गौरा,
लौट के रची है।

ओ मेरे शंकरा ।
लागी मेरी प्रीत तेरे संग,
मेरे शंकरा ।
लागी मेरी प्रीत तेरे संग,
मेरे शंकरा ।

* शंकरा: भगवान शंकर / शङ्कर

Laagi Lagan Shankara in English

Lagi Meri Preet Tere Sang, Mere Shankara । Lagi Meri Preet Tere Sang, Mere Shankara ।
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanTerash BhajanTriyodashi BhajanSawan Somvar BhajanShiv Terash BhajanJyotirling BhajanKanwar BhajanKanwar Yatra BhajanKanwariya BhajanHoli BhajanHappy Holi BhajanNew BhajanHansraj Raghuwanshi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

सदा सुहागन नारी का ये व्रत है बड़ा महान - भजन

सदा सुहागन नारी का ये व्रत है बड़ा महान, इस व्रत से ही पति व्रता नारी की है पहचान, करवा चौथ करवा चौथ...

मैया हमको सुहागिन बनाये रखना - करवा चौथ गीत

मैया हमको सुहागिन बनाये रखना, मैया पति की उमरिया बढ़ाये रखना, मैया बिंदिया मिली है बड़े भाग्य से...

नमामी राधे नमामी कृष्णम - भजन

हे भक्तवृंदों के प्राण प्यारे, नमामी राधे नमामी कृष्णम, हे भक्तवृंदों के प्राण प्यारे, नमामी राधें नमामी कृष्णम ॥


दर्श करा दे मेरे सांवरे, म्हारे नैना हुए बावरे: भजन

दर्श करा दे मेरे सांवरे, म्हारे नैना हुए बावरे, थारा कुछ भी ना लगे, थारे बिन जी ना लगे, दर्श करा दे मेरे साँवरे, म्हारे नैना हुए बावरे ॥

महिमा कही ना जाए, बाबा श्याम की: भजन

महिमा कही ना जाए, बाबा श्याम की, याद घनेरी आए, खाटू धाम की, ओ बाबा श्याम की, खाटू धाम की, मेरे घनश्याम की ॥

मुरली वाले ने घेर लयी, अकेली पनिया गयी: भजन

मुरली वाले ने घेर लयी, अकेली पनिया गयी॥ मै तो गयी थी यमुना तट पे..

देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ: भजन

देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ। अब तो कृपा कर दीजिए, जनम जनम का साथ।

Durga Chalisa - Durga Chalisa
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP