Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मेरी अखियों के सामने ही रहना, माँ जगदम्बे: भजन (Meri Akhion Ke Samne Hi Rehna Maa Jagdambe)


मेरी अखियों के सामने ही रहना, माँ जगदम्बे: भजन
नवदुर्गा, दुर्गा पूजा, नवरात्रि, नवरात्रे, नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, जगराता, शुक्रवार दुर्गा तथा अष्टमी के शुभ अवसर पर गाये जाने वाला प्रसिद्ध व लोकप्रिय भजन। भक्ति भारत आप तक इस भजन को पहुँचा रहा है।
मेरी अखियों के सामने ही रहना,
माँ शेरों वाली जगदम्बे।
मेरी अखियों के सामने ही रहना,
माँ शेरों वाली जगदम्बे।
हम तो चाकर मैया तेरे दरबार के,
भूखे हैं हम तो मैया बस तेरे प्यार के॥
॥ मेरी अखियों के सामने...॥

विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ,
चरणों से हमको कभी करना ना दूर माँ॥
॥ मेरी अखियों के सामने...॥

मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना,
शेरों वाली जगदम्बे आँचल में मुझे छिपा लेना॥
॥ मेरी अखियों के सामने...॥

तुम हो शिव जी की शक्ति मैया शेरों वाली,
तुम हो दुर्गा हो अम्बे मैया तुम हो काली॥
बन के अमृत की धार सदा बहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे॥
॥ मेरी अखियों के सामने...॥

तेरे बालक को कभी माँ सबर आए,
जहाँ देखूं माँ तू ही तू नज़र आये॥
मुझे इसके सीवे कुछ ना कहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे॥
॥ मेरी अखियों के सामने...॥

देदो शर्मा को भक्ति का दान मैया जी,
लक्खा गाता रहे तेरा गुणगान मैया जी॥
है भजन तेरा भक्तो का गहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे॥

मेरी अखियों के सामने ही रहना,
माँ शेरों वाली जगदम्बे।
मेरी अखियों के सामने ही रहना,
माँ शेरों वाली जगदम्बे।
Bhakti Bharat Lyrics

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Meri Akhion Ke Samne Hi Rehna Maa Jagdambe in English

Meri Akhiyon Ke Samne Hi Rahana, Maa Sheron Wali Jagdambe ।
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanMaa Durga BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanGulsan Kumar Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तुम कालों के काल, बाबा मेरे महाकाल - भजन

तुम कालों के काल, बाबा मेरे महाकाल, दुनिया भी जाने तू है, कालों का काल, कालों का काल, डरे तुझसे भी काल, ओ मेरे महाकाल, तुम कालो के काल, बाबा मेरे महाकाल, बाबा मेरे महाकाल ॥

डमरू वजदा भोले दा - भजन

सारी दुनिया, शीश नवावे, पी के, भंग, लोर में आवे ll पी के, भंग, लोर में आवे, नाम भी, गूंजता, भोले का, आ जाओ, नाच लो, जिसने नाचना, जी, डमरू बजता भोले का ll

भोले तेरी लीला अनोखी: भजन

भोले तेरी लीला अनोखी, शंकर तेरी लीला अनोखी, है गजब का गोला, शिव बम बम बम बम भोला, शिव बम बम बम बम भोला ॥

बाबा मुझे दर्शन दें महाकाल - भजन

मैं आया उज्जैन महाकाल, बाबा मुझे दर्शन दे, दर्शन दे मुझे दर्शन दे, दर्शन दे मुझे दर्शन दे, तेरा प्यारा है दरबार, आज मुझे दर्शन दे ॥

जय महांकाल जय महांकाल - भजन

जिसने सोतो को जगा दिया, जागों को जिसने चला दिया, चलतो को जिसने दौड़ाया, निष्ठा को दी प्रेरक उछाल, जय महांकाल जय महांकाल, जय महांकाल जय महांकाल ॥

बम बम भोला, पहना सन्यासी चोला - भजन

बम बम बम बम बम भोला, पहना सन्यासी चोला, कांधे झोला अनमोला डाल के, दर्शन करने चले हैं नंदलाल के ॥

हम हो गए शंकर बाबा के - शिव भजन

हम हाथ उठा कर कहते है, हम हो गए शंकर बाबा के, हम शीश झुका कर कहते है..

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP