Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

रक्षा करो मेरे राम: भजन (Raksha Karo Mere Ram)


रक्षा करो मेरे राम: भजन
रक्षा करो मेरे राम,
रक्षा करों मेरे राम,
मन की लगी है तुमसे ही भगवन,
मन की लगी है तुमसे ही भगवन,
पूजूँ तुम सुबह शाम,
रक्षा करो मेरे राम,
रक्षा करो मेरें राम ॥
मन में यकीं है ये सदा,
छूटे ना द्वार तुम्हारा,
नाता जुड़ा तुमसे मेरा,
तुम ही हो मेरा सहारा,
प्राणो की सांसे तुमसे ही भगवन,
बिगड़े बने सारे काम,
रक्षा करो मेरें राम,
रक्षा करो मेरें राम ॥

शोभित सदा होता रहा,
रघुवर तुम्हारा ही द्वारा,
धरती गगन गूंजे सदा,
भजनों से संसार सारा,
जयकारो से गूंजे ये दुनिया,
जयकारो से गूंजे ये दुनिया,
गूंजे गगन तेरा नाम,
रक्षा करो मेरें राम,
रक्षा करो मेरें राम ॥

डूबे रवि लाली लिए,
सरयू नदी का किनारा,
चलती पवन चमके नयन,
इस पल में मन को संवारा,
इस जीवन की महकी है बगिया,
इस जीवन की महकी है बगिया,
जीवन किया तेरे नाम,
रक्षा करो मेरें राम,
रक्षा करो मेरें राम ॥

फैली किरण महके सुमन,
दीपों सा फैले उजाला,
मदिर सजे आँगन सजे,
हर्षित हुआ दिल हमारा,
मन मेरा मंदिर मूरत है तेरी,
मन मेरा मंदिर मूरत है तेरी,
ये जग बना तेरा धाम,
रक्षा करो मेरें राम,
रक्षा करो मेरें राम ॥

रक्षा करो मेरे राम,
रक्षा करों मेरे राम,
मन की लगी है तुमसे ही भगवन,
मन की लगी है तुमसे ही भगवन,
पूजूँ तुम सुबह शाम,
रक्षा करो मेरें राम,
रक्षा करो मेरें राम ॥

Raksha Karo Mere Ram in English

Raksha Karo Mere Ram, Raksha Karon Mere Ram, Man Ki Lagi Hai Tumse Hi Bhagwan, Man Ki Lagi Hai Tumse Hi Bhagwan, Poojun Tum Subah Shaam, Raksha Karo Meren Ram, Raksha Karo Meren Ram ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Bhajan BhajanMaryada Purushottam Shri Ram Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

mera bhola shankar

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

धन धन भोलेनाथ बॉंट दिये, तीन लोक - भजन

धन धन भोलेनाथ बॉंट दिये, तीन लोक इक पल भर में ऐसे दीनदयाल मेरे दाता, भरे खजाना पल भर में॥

मेरे भोले बाबा अर्ज़ी सुनो, मैं तुम्हे मनाने आयी हूँ: भजन

मेरे भोले बाबा अर्ज़ी सुनो, मैं तुम्हे मनाने आयी हूँ, मेरी बिगड़ी बना दोगे बाबा, मैं तुम्हे मनाने आयी हूँ, मेरे भोले बाबा अर्ज़ी सुनो ॥

जय हो बाबा विश्वनाथ: भजन

जय हो बाबा विश्वनाथ, जय हो भोले शंकर, सदाशिव आशुतोष, सदाशिव आशुतोष, दानी तू दिगम्बर, जय हों बाबा विश्वनाथ, जय हो भोले शंकर ॥

मोरे उज्जैन के राजा करों किरपा - भजन

मोरे उज्जैन के राजा करों किरपा, मोरे राजा महाराजा करो किरपा ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP