Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

ये श्री बालाजी महाराज है, रखते भक्तो की ये लाज है: भजन (Ye Shree Balaji Maharaj Hai Rakhte Bhakto Ki Ye Laaj Hai)


ये श्री बालाजी महाराज है, रखते भक्तो की ये लाज है: भजन
ये श्री बालाजी महाराज है,
रखते भक्तो की ये लाज है,
सालासर के मेरे बालाजी,
मेरे सियाराम की शान है,
ये श्री बालाजी महाराज हैं,
रखते भक्तो की ये लाज है ॥
सबके दाता हैं ये,
नाम हनुमत मिला,
थामकर इनकी उंगली,
है जो भी चला,
चरणों में बैठ के,
इनके देखो कभी,
दूर हो जाएगी,
आपकी हर बला,
इतने उपकार हैं क्या कहें,
ये बताना न आसान है,
सालासर के मेरे बालाजी,
मेरे सियाराम की शान है,
ये श्री बालाजी महाराज हैं,
रखते भक्तो की ये लाज है ॥

आसरा है तेरा,
सारा जग ये कहे,
तेरे चरणों से ही,
प्रेम गंगा बहे,
आए जो भी यहाँ,
दुख को ये टाल दे,
राम कहता है जो,
ये उसे प्यार दे,
बाला के रूप में है प्रभु,
देता सबको ही वरदान है,
सालासर के मेरे बालाजी,
मेरे सियाराम की शान है,
ये श्री बालाजी महाराज हैं,
रखते भक्तो की ये लाज है ॥

आपके दर पे हम,
यूँ ही आते रहें,
आपके प्रेम को,
यूँ ही पाते रहें,
करुणा मिलती रहे,
आपके चरणों से,
ध्यान मेरा रहे,
आपके चरणों में,
आप यूँ ही मेहरबा रहें,
सबके दिल मे ये अरमान है,
सालासर के मेरे बालाजी,
मेरे सियाराम की शान है,
ये श्री बालाजी महाराज हैं,
रखते भक्तो की ये लाज है ॥

ये श्री बालाजी महाराज है,
रखते भक्तो की ये लाज है,
सालासर के मेरे बालाजी,
मेरे सियाराम की शान है,
ये श्री बालाजी महाराज हैं,
रखते भक्तो की ये लाज है ॥

Ye Shree Balaji Maharaj Hai Rakhte Bhakto Ki Ye Laaj Hai in English

Ye Shree Balaji Maharaj Hai, Rakhte Bhakto Ki Ye Laaj Hai, Salasar Ke Mere Balaji, Mere Siyaram Ki Saan Hai, Ye Shree Balaji Maharaj Hai, Rakhte Bhakto Ki Ye Laaj Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तेरे दर दी पौड़ियाँ माँ

गल दिल वाली तेनु माये केहन आये आ, चल मेरे नाल तेनु लेन आये आ

झूलन चलो हिंडोलना, वृषभान नंदनी - भजन

झूलन चलो हिडोलना, वृषभान नंदनी। सावन की तीज आई, नवघोर घटा छाई, नवघोर घटा छाई..

झूला पड्यो है कदम्ब की डार - भजन

झूला पड्यो है कदम्ब की डार, झुलावे ब्रज नारी, ब्रज नारी रे ब्रज नारी, ब्रज नारी सखियाँ सारी, झूला पड्यो हैं कदम्ब की डार, झुलावे ब्रज नारी ॥

करुणामयी किरपामयी, मेरी दयामयी राधे - भजन

करुणामयी किरपामयी, मेरी दयामयी राधे ॥

वृन्दावन के ओ बांके बिहारी - भजन

हम तुम्हारे पराये नही है, गैर के दर पे आये नहीं है, हम तुम्हारे पुराने पुजारी, हम तुम्हारे पुराने पुजारी, हमसे पर्दा करो ना मुरारी, वृन्दावन के ओ बांके बिहारी ॥

सावन भजन: आई बागों में बहार, झूला झूले राधा प्यारी

आई बागों में बहार, झूला झूले राधा प्यारी । झूले राधा प्यारी, हाँ झूले राधा प्यारी ॥

राधे झूलन पधारो झुकी आए बदरा - भजन

राधे झूलन पधारो झुकी आये बदरा, झुक आये बदरा झुकी आये बदरा, साजो सकल श्रृंगार नैना सारो कजरा...

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP