Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

चरण में रखना, शरण में रखना:भजन (Charan Mein Rakhna Sharan Mein Rakhna)


चरण में रखना, शरण में रखना:भजन
चरण में रखना,
शरण में रखना,
सदा ही अपनी,
लगन में रखना,
आँखे जो मुंदु,
हो तेरे दर्शन,
सदा ही ऐसे,
भजन में रखना ॥
सुख के उजाले,
दुःख के अँधेरे,
जो भी हो हरदम,
मगन में रखना,
मेरी चमक और,
दमक को दाता,
सदा ही ऐसे,
बनाए रखना ॥

साँसों की माला,
सिमरण के मोती,
भटके नहीं मन,
जपन में रखना,
कृपा तुम्हारी,
बहार जैसी,
जीवन को मेरे,
महकाए रखना ॥

तुम्हे पुकारूँ,
आहों में अपनी,
भजन की राहों में,
लगाए रखना,
मैंने तो अपना,
तुम्हे ही माना,
सदा ही अपना,
बनाए रखना ॥

तेरी कृपा का,
हो हाथ मुझ पर,
रखूं भरोसा,
दिन रात तुझ पर,
हर एक बंधन,
से मुक्त हो लूँ,
भक्ति के ऐसे,
बंधन में रखना ॥
BhaktiBharat Lyrics

चरण में रखना,
शरण में रखना,
सदा ही अपनी,
लगन में रखना,
आँखे जो मुंदु,
हो तेरे दर्शन,
सदा ही ऐसे,
भजन में रखना ॥

Charan Mein Rakhna Sharan Mein Rakhna in English

Charan Mein Rakhna, Sharan Mein Rakhna, Sada Hi Apani, Lagan Mein Rakhna, Ankhe Jo Mundu, Ho Tera Darshan, Sada Hi Ase, Bhajan Mein Rakhna ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

शंकर मेरा प्यारा.. माँ री माँ मुझे मूरत ला दे - भजन

शंकर मेरा प्यारा । माँ री माँ मुझे मूरत ला दे, शिव शंकर की मूरत ला दे..

शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी - भजन

शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी॥ निश दिन सिमरन करते, नाम पुण्यकारी॥

बाबा तेरी जटा में, बहती है गंग धारा: शिव भजन

शंकर तेरी जटां मेँ, बाबा तेरी जटा में, बहती है गंग धारा, काली घटा के अंदर, जिमि दामिनी उजाला, शंकर तेरी जटा से,
बहती है गंग धारा ॥

भोले को कैसे मनाऊ रे: शिव भजन

भोले को कैसे मनाऊ रे, भोले को कैसे मनाऊ रे, ओ मेरा भोला ना माने, भोला ना माने मेरा शंकर ना माने,
तुझपे मैं वारी वारी जाउ रे, मेरा भोला ना माने ॥

शंभू रे तेरा भेद ना जाना: शिव भजन

शंभू रे ओ शंभू रे, तेरा भेद ना जाना, शंभू रे ओ शंभू रे, तेरा भेद ना जाना, वेदों की महिमा शंभू जाने, वेदों की महिमा शंभू जाने, शम्भू की महिमा वेद भी ना जाने, शंभू रे ओ शंभू रे, तेरा भेद ना जाना ॥

Shiv Bhajan - Shiv Bhajan
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP